एस.एस.पी. ने किया नशामुक्ति केंद्र का निरीक्षण

युवा पीढ़ी को नशे की दलदल से बचाना समूचे समाज की संयुक्त जिम्मेदारी : डा. दर्पण आहलूवालिया

एस.एस.पी. ने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बीच मजबूत तालमेल जरूरी है।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
युवा पीढ़ी को नशे की दलदल से बचाना समूचे समाज की संयुक्त जिम्मेदारी : डा. दर्पण आहलूवालिया

नशामुक्ति केंद्र का निरीक्षण करते एस.एस.पी. खन्ना डा. दर्पण आहलूवालिया

खन्ना, 24 अगस्त (जस्ट क्लिक) : एस.एस.पी. खन्ना डा. दर्पण आहलूवालिया ने एस.एम.ओ. के साथ आज सिविल अस्पताल समराला में स्थित नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने केंद्र में चल रही नशामुक्ति एवं उपचार सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने उपचाराधीन मरीजों को दी जा रही सहूलियतों संबंधी जानकारी हासिल की। एस.एस.पी. खन्ना ने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बीच मजबूत तालमेल बेहद जरूरी है। इस संबंधी एक विशेष मीटिंग करके नशे की रोकथाम, नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई एवं नशा पीड़ित व्यक्तियों को इलाज और पुनर्वास की सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रभावशाली रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा नशे की स्पलाई चेन को तोड़ने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा नशा पीडितों को इलाज, काउंसलिंग और अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं प्रदान की जा रही हैं। दोनों विभागों के संयुक्त प्रयासों से नशे के खिलाफ जागरूकता और रोकथाम अभियान को और प्रभावशाली बनाया जाएगा। डा. दर्पण आहलूवालिया ने कहा कि खन्ना पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर नसा-मुक्त पंजाब के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने नौजवानों और आम लोगों से अपील की कि वह नशों से दूर रहें और अपने आसपास किसी व्यक्ति को नशे की लत से पीड़ित देखने पर उसे इलाज और काउंसलिंग के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई सिर्फ पुलिस या किसी एक विभाग की नहीं, बल्कि समूचे समाज की संयुक्त जिम्मेदारी है। पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, परिवारों, शिक्षा संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयासों से ही नौजवान पीढ़ी को नशे से बचाकर एक स्वास्थ, सुरक्षित और नशा-मुक्त भविष्य यकीनी बनाया जा सकता है।

संबंधित सामग्री

हिमाचल में नशे के खिलाफ दो दिन की विशेष नाकाबंदी, 12,350 वाहनों की जांच, चार गिरफ्तार

हिमाचल में नशे के खिलाफ दो दिन की विशेष नाकाबंदी, 12,350 वाहनों की जांच, चार गिरफ्तार

हिमाचल पुलिस ने नशा नियंत्रण के लिए विशेष बलों सहित विशेष नाकाबंदी की। पुलिस के अनुसार इस दौरान 159 चिन्हित स्थानों पर नाके लगाए गए और 12,350 वाहनों की गहन जांच की गई।

कश्मीर के कठुआ में पुलिस ने चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

कश्मीर के कठुआ में पुलिस ने चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

पुलिस थाना कठुआ ने नशा तस्करी पर कार्रवाई करते हुए करीब पांच ग्राम चिट्टे बरामद किए और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अभियान में सहयोग करने के लिए आम जनता से अपील की गई।