कश्मीर के कठुआ में पुलिस ने चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

कश्मीर के कठुआ में पुलिस ने चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

पुलिस थाना कठुआ ने नशा तस्करी पर कार्रवाई करते हुए करीब पांच ग्राम चिट्टे बरामद किए और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अभियान में सहयोग करने के लिए आम जनता से अपील की गई।

कश्मीर के कठुआ में पुलिस ने चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

कठुआ, (हि.स.) नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 5 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कठुआ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष नाका लगाकर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पीबी35एआर-5398 को रोका। तलाशी के दौरान चालक मोहम्मद रफी पुत्र नूर मोहम्मद निवासी कंडीला तहसील बटाला जिला गुरदासपुर पंजाब के कब्जे से प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ थाना कठुआ में एफआईआर संख्या 346/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
 

संबंधित सामग्री


कुल्लू में 11.1 ग्राम चिट्टे के साथ युवक व युवती गिरफ्तार

हिमाचल

कुल्लू में 11.1 ग्राम चिट्टे के साथ युवक व युवती गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश की सरकार के चिट्टा-मुक्त अभियान तहत एक विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कुल्लू जिले में औट थाना गावनगाई के गांव में एक घर पर चिट्टा नशे के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।