चंडीगढ़ में AAMs और UAAMs की समीक्षा

चंडीगढ़ में AAMs और UAAMs की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सुधार पर चर्चा

चंडीगढ़ में AAMs और UAAMs की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सुधारों पर चर्चा की गई, जिसमें स्वास्थ्य संस्थानों को पेपरलेस बनाने और मरीजों के प्रति विनम्रता पर बल दिया गया।

By : Harmanjot Singh
चंडीगढ़ में AAMs और UAAMs की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सुधार पर चर्चा

आज यू.टी. सचिवालय में श्री मंदीप सिंह बराड़, सचिव स्वास्थ्य, यू.टी. चंडीगढ़ प्रशासन की अध्यक्षता में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (AAMs) एवं शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (UAAMs) के कार्यों की समीक्षा हेतु एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संयुक्त सचिव स्वास्थ्य, निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण-सह-मिशन निदेशक (NHM), नोडल अधिकारी (NHM) तथा सभी AAMs एवं UAAMs के मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज उपस्थित रहे। बैठक में यह रेखांकित किया गया कि AAMs एवं UAAMs प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में कार्य करते हैं और लाभार्थियों के लिए प्रथम संपर्क बिंदु होते हैं। अतः इन संस्थानों को सुदृढ़ करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे द्वितीयक एवं तृतीयक स्वास्थ्य संस्थानों पर भार कम किया जा सके। बैठक के दौरान अध्यक्ष द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के कार्यों की समीक्षा की गई तथा मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज से उनके-अपने केंद्रों में चिन्हित कमियों, कार्यभार एवं लागू किए जा रहे नवाचारों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। अधिकारियों ने अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्रों के कार्यक्षेत्र, रोगी भार, चुनौतियों तथा सेवा सुधार हेतु अपनाई जा रही सर्वोत्तम प्रक्रियाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य सचिव ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को पेपरलेस बनाने की आवश्यकता पर बल दिया तथा हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (NextGen e-Hospital, NIC द्वारा विकसित) को और अधिक सुदृढ़ एवं उपयोगकर्ता अनुकूल बनाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, सभी मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज को निर्देशित किया गया कि वे मरीजों, विशेषकर वृद्ध/जराचिकित्सा (जेरियाट्रिक) रोगियों के साथ विनम्र एवं सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करें। साथ ही, भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) द्वारा जारी आवश्यक सूची के अनुसार दवाओं एवं जांच सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

संबंधित सामग्री

दसवीं से बारहवीं कक्षा के 5 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट देगी हरियाणा सरकार

दसवीं से बारहवीं कक्षा के 5 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट देगी हरियाणा सरकार

इसके अलावा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के लिए 220 वॉट की ट्यूबलर टाइप लीड एसिड बैटरी की खरीद प्रक्रिया को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

शिमला में चिट्टा और एमडीएम ड्रग सहित 2 लोग गिरफ्तार

शिमला में चिट्टा और एमडीएम ड्रग सहित 2 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास गश्त के दौरान सूचना के आधार पर दोनों को दबोच लिया।

मोहाली में किसानों का 7 दिवसीय धरना शुरू, एमएसपी समेत कई मुद्दे उठाए

मोहाली में किसानों का 7 दिवसीय धरना शुरू, एमएसपी समेत कई मुद्दे उठाए

किसानों की प्रमुख मांगों में पंजाब के नदी जल से जुड़े पुराने समझौतों को रद्द करना और इस मुद्दे पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना शामिल है।

मोहाली में जमीन की खुदाई के दौरान मिले सदियों पुराने चांदी के सिक्के

मोहाली में जमीन की खुदाई के दौरान मिले सदियों पुराने चांदी के सिक्के

पार्षद शमशेर सिंह ने बताया कि इन सिक्कों की उम्र 500-600 साल पुरानी है, जबकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई। यह ऐतिहासिक गांव की महत्त्वपूर्ण खोज हो सकती है।

पवन कुमार मुटनेजा बने हरियाणा के महाधिवक्ता

पवन कुमार मुटनेजा बने हरियाणा के महाधिवक्ता

प्रतिष्ठित चिकित्सा पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्होंने कानून के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और अपनी कड़ी मेहनत व लीगल सूझबूझ के बल पर आज प्रदेश के सर्वोच्च कानून अधिकारी के पद तक पहुंचे।