मोहाली में जमीन की खुदाई के दौरान मिले सदियों पुराने चांदी के सिक्के

सिक्कों पर उर्दू में अंकित शब्दावली

मोहाली में जमीन की खुदाई के दौरान मिले सदियों पुराने चांदी के सिक्के

पार्षद शमशेर सिंह ने बताया कि इन सिक्कों की उम्र 500-600 साल पुरानी है, जबकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई। यह ऐतिहासिक गांव की महत्त्वपूर्ण खोज हो सकती है।

मोहाली में जमीन की खुदाई के दौरान मिले सदियों पुराने चांदी के सिक्के

चंडीगढ़, 26 अगस्त (हि.स.) : जिला मोहाली के खरड़ के निकटवर्ती श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ऐतिहासिक गांव घड़ूआं में एक पुरानी धर्मशाला की खुदाई के दौरान सदियों पुराने चांदी के सिक्के मिलने का समाचार है। इन सिक्कों पर उर्दू में कुछ अंकित बताया जा रहा है। गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। गांव निवासियों ने बताया कि यहां एक पुरानी धर्मशाला को गिराकर उसी जगह नए भवन का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी नींव की खुदाई करते वक्त मिट्टी में से कुछ पुराने चांदी के सिक्के मिले। बताया गया है कि कुछ सिक्के स्थानीय लोगों और बच्चों ने उठा लिए, जिसके उपरांत यह मामला सामने आया। बातचीत करने पर पार्षद शमशेर सिंह ने बताया कि उन्हें घड़ूआं में खुदाई के दौरान पुराने सिक्के मिलने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि इन सिक्कों के 500-600 साल पुराने होने की बात कही जा रही है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शमशेर सिंह ने बताया कि सिक्कों के संबंध में पूरी जानकारी मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। यदि ये सिक्के सदियों पुराने निकले तो यह घड़ूआं गांव के इतिहास से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खोज हो सकती है।

संबंधित सामग्री

दसवीं से बारहवीं कक्षा के 5 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट देगी हरियाणा सरकार

चंडीगढ़

दसवीं से बारहवीं कक्षा के 5 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट देगी हरियाणा सरकार

इसके अलावा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के लिए 220 वॉट की ट्यूबलर टाइप लीड एसिड बैटरी की खरीद प्रक्रिया को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

शिमला में चिट्टा और एमडीएम ड्रग सहित 2 लोग गिरफ्तार

हिमाचल

शिमला में चिट्टा और एमडीएम ड्रग सहित 2 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास गश्त के दौरान सूचना के आधार पर दोनों को दबोच लिया।

मोहाली में किसानों का 7 दिवसीय धरना शुरू, एमएसपी समेत कई मुद्दे उठाए

पंजाब

मोहाली में किसानों का 7 दिवसीय धरना शुरू, एमएसपी समेत कई मुद्दे उठाए

किसानों की प्रमुख मांगों में पंजाब के नदी जल से जुड़े पुराने समझौतों को रद्द करना और इस मुद्दे पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना शामिल है।

पवन कुमार मुटनेजा बने हरियाणा के महाधिवक्ता

हरियाणा

पवन कुमार मुटनेजा बने हरियाणा के महाधिवक्ता

प्रतिष्ठित चिकित्सा पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्होंने कानून के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और अपनी कड़ी मेहनत व लीगल सूझबूझ के बल पर आज प्रदेश के सर्वोच्च कानून अधिकारी के पद तक पहुंचे।

चंडीगढ़ नहीं पहुंचनी चाहिए प्रॉपर्टी आई.डी. से संबंधित शिकायत : सी.एम. सैनी

चंडीगढ़

चंडीगढ़ नहीं पहुंचनी चाहिए प्रॉपर्टी आई.डी. से संबंधित शिकायत : सी.एम. सैनी

ग्रामीण क्षेत्रों में 1 करोड़ 39 लाख प्रॉपटी आई.डी. का आधार कार्ड से मैच कर लिया गया है।