हरियाणा में फ्यूल की उपलब्धता

हरियाणा में पेट्रोल, डीजल, और रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने बताया कि राज्य में फ्यूल की कोई कमी नहीं है। कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

By : Just Click National
हरियाणा में पेट्रोल, डीजल, और रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता

चंडीगढ़, (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पश्चिम एशिया में बने हालात के बावजूद प्रदेश में आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।
मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब तक सैकड़ों एलपीजी सिलेंडर जब्त किये जा चुके हैं और कई आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गयी है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में चार हजार से अधिक पेट्रोल पंप संचालित हैं और पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है। ऑयल कंपनियों ने सप्लाई व्यवस्था को मजबूत किया है और नियमित डिस्पैच सुनिश्चित किया जा रहा है। रसोई गैस की स्थिति भी संतोषजनक बतायी गयी है। राज्य में रोजाना लगभग दो लाख सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है, जिससे किसी प्रकार की कमी नहीं है। अस्पतालों और आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
श्री सैनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे आम लोगों को राहत मिलेगी और कीमतें स्थिर रहेंगी। सरकार ने पीएनजी और सीएनजी नेटवर्क के विस्तार पर भी जोर दिया है। पाइपलाइन बिछाने के नियमों में राहत दी गई है ताकि गैस कनेक्शन तेजी से बढ़ाये जा सकें।
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक खरीदारी से बचें। उन्होंने विपक्ष से भी कहा कि संकट के समय राजनीति करने के बजाय सहयोग करें।

संबंधित सामग्री

हिमाचल में तीन साल में भूकंप के 67 झटके

हिमाचल में तीन साल में भूकंप के 67 झटके

सबसे अधिक नुकसान चंबा में 4.55 लाख और लाहौल-स्पीति में 2.50 लाख रुपये आंका गया

हिमाचल प्रदेश को 5 लाख सरकारी नौकरियां देने के वायदे पर मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश को 5 लाख सरकारी नौकरियां देने के वायदे पर मांगा जवाब

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत जितना अधिक विकसित होगा, उसका लाभ पूरी दुनिया को मिलेगा। पूरी दुनिया भारत की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।

चंडीगढ़ नहीं पहुंचनी चाहिए प्रॉपर्टी आई.डी. से संबंधित शिकायत : सी.एम. सैनी

चंडीगढ़ नहीं पहुंचनी चाहिए प्रॉपर्टी आई.डी. से संबंधित शिकायत : सी.एम. सैनी

ग्रामीण क्षेत्रों में 1 करोड़ 39 लाख प्रॉपटी आई.डी. का आधार कार्ड से मैच कर लिया गया है।

धूरी में 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा' की शुरूआत

धूरी में 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा' की शुरूआत

यात्रा की शुरूआत से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने मुख्यमंत्री का तहेदिल से धन्यवाद किया।

प्रधानमंत्री ने चंबा सड़क हादसे पर जताया दुख

प्रधानमंत्री ने चंबा सड़क हादसे पर जताया दुख

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आज सुबह एक निजी बस दुर्घटना में सात लोग मारे गए और 11 घायल हुए।