धूरी में 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा' की शुरूआत

दलवीर ढिल्लों ने बस को दिखाई हरी झंडी

धूरी में 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा' की शुरूआत

यात्रा की शुरूआत से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने मुख्यमंत्री का तहेदिल से धन्यवाद किया।

धूरी में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा की शुरूआत

धूरी, 18 अगस्त (वासु गर्ग) : धूरी में 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा' के तहत पहले दौर की शुरूआत श्री खाटू शाम, श्री सालासर, श्री बृंदावन व हरिद्वार के लिए हुई, जिसमें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर बी.सी.एफ. बोर्ड मेैंबर अनवर भसोर, म्युनिसिपल काऊंसिल अध्यक्ष अमनजोत बाजवा, सीनियर उपाध्यक्ष सुशील रानी, उपाध्यक्ष हैप्पी, एम.सी. अश्वनी धीर, संदीप बंसल सोनी और आम आदमी पार्टी के दूसरे नेता और सदस्य मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तीर्थ यात्रा योजना एक बहुत अच्छी पहल है। यह बस यात्रा 17 तारीख से शुरू होगी और 20 तारीख को धुरी शहर वापस आएगी। इस मौके पर वहां गए श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तारीफ की। 

प्रमुख खबरें