हिमाचल प्रदेश को 5 लाख सरकारी नौकरियां देने के वायदे पर मांगा जवाब

अनुराग ठाकुर ने राहुल पर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश को 5 लाख सरकारी नौकरियां देने के वायदे पर मांगा जवाब

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत जितना अधिक विकसित होगा, उसका लाभ पूरी दुनिया को मिलेगा। पूरी दुनिया भारत की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।

हिमाचल प्रदेश को 5 लाख सरकारी नौकरियां देने के वायदे पर मांगा जवाब

नई दिल्ली, 27 अगस्त (हि.स.) : भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने भारतीय अर्थव्यवस्था और हिमाचल प्रदेश में रोजगार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दिल्ली स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत आज दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज गति से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था है और पूरी दुनिया भारत की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत जितना अधिक विकसित होगा, उसका लाभ पूरी दुनिया को मिलेगा। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें झूठ बोलना और विदेशी देशों से आने वाली सूचनाओं के आधार पर बयान देना बंद करना चाहिए। भाजपा सांसद ने राहुल गांधी से हिमाचल प्रदेश में किए गए पांच लाख सरकारी नौकरियां देने के वादे पर जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को प्रदेश की जनता, खासकर युवाओं को बताना चाहिए कि रोजगार को लेकर किए गए चुनावी वादों का क्या हुआ। गौरतलब है कि केंद्र के आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में भारत को लगातार चौथे वर्ष प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज वृद्धि करने वाली अर्थव्यवस्था बताया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में रोजगार और सरकारी नौकरियों के मुद्दे को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस सरकार और उसके चुनावी वादों पर सवाल उठा रही है।
 

संबंधित सामग्री

संवाद की बजाय राजनीतिक प्रचार पर आधारित था पीएम का दिल्ली विवि कार्यक्रम : खरगे

दिल्ली

संवाद की बजाय राजनीतिक प्रचार पर आधारित था पीएम का दिल्ली विवि कार्यक्रम : खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे बोले - इस तरह के प्रयासों की जरूरत तभी पड़ती है, जब सत्ता जनता की पहुंच से बाहर हो जाती है।

आंकड़ों की बाजीगरी के जरिए अर्थव्यवस्था की तस्वीर चमकाने की कोशिश : जयराम रमेश

दिल्ली

आंकड़ों की बाजीगरी के जरिए अर्थव्यवस्था की तस्वीर चमकाने की कोशिश : जयराम रमेश

पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग के आकलन के अनुसार वास्तविक जीडीपी वृद्धि करीब 2.6 प्रतिशत है।

चंडीगढ़ नगर निगम की मीटिंग में हंगामा, कांग्रेस ने हर घर को 20 हजार लीटर फ्री पानी देने की मांग उठाई

चंडीगढ़

चंडीगढ़ नगर निगम की मीटिंग में हंगामा, कांग्रेस ने हर घर को 20 हजार लीटर फ्री पानी देने की मांग उठाई

चंडीगढ़ नगर निगम की जनरल हाउस में कांग्रेस पार्षदों ने निर्वाचन पूर्व के वादों पर आरोप लगाएं। फ्री पानी की मांग उठाई। इस मांग को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई।