पंजाब के संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, एसआईटी गठित; सुरक्षा बढ़ाई गई

भाजपा कार्यालय पर देर रात पेट्रोल बम से हमला

पंजाब के संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, एसआईटी गठित; सुरक्षा बढ़ाई गई

पंजाब के संगरूर में रात्रि में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल भरे बोतल से हमला किया गया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है और भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पंजाब के संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला एसआईटी गठित सुरक्षा बढ़ाई गई

चंडीगढ़, (हि.स.) पंजाब के संगरूर स्थित भाजपा कार्यालय पर देर रात पेट्रोल बम से हमला किया गया। घटना में कार्यालय की दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है और भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के अनुसार, घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावरों ने कांच की बोतल में पेट्रोल भरकर उसे कार्यालय परिसर की ओर फेंका। संगरूर के एसपी देवेंद्र अत्री ने कहा कि सोमवार सुबह भाजपा कार्यालय पर बोतल फेंककर हमला करने की सूचना मिली। जिसके बाद डीएसपी दलबीर सिंह तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बोतल आउटडोर गार्डन की दीवार के ऊपर से फेंकी गई, जो इमारत के दो हिस्सों के बीच जाकर गिरी। मौके पर आग लगने के निशान भी मिले हैं। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, इसलिए अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा सकती। जिन्होंने यह शरारत की है, उनके खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
 

संबंधित सामग्री

छात्रावास में 8 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

देश

छात्रावास में 8 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

प्रियांशु शानवी पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था और विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था।

कैथल में ट्रक की चपेट में आने से 2 छात्राओं की मौत

हरियाणा

कैथल में ट्रक की चपेट में आने से 2 छात्राओं की मौत

दोनों छात्राएं स्कूटी से घर से स्कूल के लिए निकली थीं।

बाबा राजपुरी डेरे में साधु की हत्या, अनुयायियों ने मुख्य महंत पर आराेप लगाते हुए किया हंगामा

हरियाणा

बाबा राजपुरी डेरे में साधु की हत्या, अनुयायियों ने मुख्य महंत पर आराेप लगाते हुए किया हंगामा

इस घटना ने डेरे के 400 साल पुराने इतिहास को दागदार किया है।

प्रैजीडैंसी जेल में आतंकी आफताब अंसारी के सैल से आईफोन समेत तीन मोबाइल बरामद

देश

प्रैजीडैंसी जेल में आतंकी आफताब अंसारी के सैल से आईफोन समेत तीन मोबाइल बरामद

दो राउटर, वाई-फाई उपकरण, दो कार्ड रीडर, एक पैन ड्राइव और इयरफोन भी मिला। संदेह है कि वह व्हाट्सएप और टैलीग्राम के जरिए कहीं पाकिस्तान में किसी के संपर्क में तो नहीं।

6 महीने से बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहा पिता, नहीं मिला कोई सुराग

देश

6 महीने से बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहा पिता, नहीं मिला कोई सुराग

अर्धेंदु सिंह की बेटी अमृता सिंह 13 मार्च से लापता है। घटना के बाद सिउड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। समय बीतने के साथ परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।