'सरबत.एआई' 25,172 स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लागू करके राज्य के 31.5 लाख...

पंजाब में एआई लागू, बच्चों को भविष्य की प्रौद

'सरबत.एआई' 25,172 स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लागू करके राज्य के 31.5 लाख विद्यार्थियों को लाभान्वित करेगा

पंजाब के शिक्खा मंत्री हरजोत सिंह बेंस ने 'सरबत.एआई' परियोजना को शुरू किया, जिससे 31.5 लाख विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा। दो चरणों में एआई शिक्षा कक्षा 8 से 12 तक, और फिर कक्षा 1 से 7 तक लागू की जाएगी।

 सरबतएआई 25172 स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लागू करके राज्य के 315 लाख विद्यार्थियों को लाभान्वित करेगा

चंडीगढ़, स्कूली शिक्षा में महत्वपूर्ण बदलाव लाने के उद्देश्य से, पंजाब पहली से 12वीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को मुख्य विषय के रूप में शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) 'सरबत.एआई' परियोजना के तहत चरणबद्ध तरीके से इस पाठ्यक्रम को लागू करेगा, जो देश में सबसे बड़े राज्य-स्तरीय एआई शिक्षा मिशनों में से एक है और पंजाब को भविष्य की शिक्षा में देश के अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करता है। पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर शिक्षा विशेषज्ञों, प्रौद्योगिकी भागीदारों और स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस परियोजना की शुरुआत की। इस कार्यक्रम के कार्यान्वयन के बारे में श्री बैंस ने बताया कि पहले चरण में आठवीं से बारहवीं कक्षा तक किया जाएगा, जिसमें सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में कंप्यूटर साइंस विषय के साथ एआई को जोड़ा जाएगा। विद्यार्थियों को लाइव ऑनलाइन कक्षाओं, रिकॉर्डेड व्याख्यानों, परियोजना-आधारित शिक्षण, निरंतर मूल्यांकन और एक समर्पित लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में पहली से सातवीं कक्षा तक एआई शिक्षा को शामिल किया जाएगा।

 

संबंधित सामग्री

अमेरिका के सबसे बड़े विद्यालय 'न्यूयॉर्क सिटी पब्लिक स्कूल्स' में एआई के इस्तेमाल पर रोक

दुनिया

अमेरिका के सबसे बड़े विद्यालय 'न्यूयॉर्क सिटी पब्लिक स्कूल्स' में एआई के इस्तेमाल पर रोक

अगले सप्ताह से प्री-स्कूल से लेकर मिडिल स्कूल (के-8 ग्रेड) तक के बच्चों के लिए एआई पर पूरी तरह रोक लागू हो जाएगी।