*शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग का शानदार आगाज़; शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह ...

पंजाब टी-20 लीग की शुरुआत

*शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग का शानदार आगाज़; शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह और रमनदीप सिंह जैसे स्टार क्रिकेटर

'शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग' की नीलामी 9 अगस्त को आयोजित होगी, जिसमें अमृतसर, फाजिल्का, जालंधर, लुधियाना, मोहाली और बठिंडा की छह फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी टीमों का चयन करेंगी।

शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग का शानदार आगाज़ शुभमन गिल अर्शदीप सिंह प्रभसिमरन सिंह और रमनदीप सिंह जैसे स्टार क्रिकेटर

न्यू चंडीगढ़आज यहां न्यू चंडीगढ़ स्थित पीसीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 'शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग' का औपचारिक शुभारंभ किया गया, जो पंजाब में क्रिकेट के एक नए और सुनहरे अध्याय की शुरुआत है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग युवा क्रिकेटरों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और पंजाब तथा भारत के लिए खेलने की दिशा में आगे बढ़ने का एक शानदार मंच है। पंजाब ने हमेशा बेहतरीन क्रिकेटरों को जन्म दिया है और मुझे विश्वास है कि यह लीग ऐसे और भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने में मदद करेगी। मैं इस शानदार पहल के लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन को बधाई देता हूं और लीग की बड़ी सफलता की कामना करता हूं।" पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा, "पंजाब हमेशा से भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ा योगदान देने वाले राज्यों में रहा है। लाला अमरनाथ से लेकर युवराज सिंह जैसे महान खिलाड़ियों और अब शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह तथा हरमनप्रीत कौर जैसे खिलाड़ियों तक, राज्य ने लगातार विश्वस्तरीय क्रिकेटर दिए हैं। पंजाब में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इसी कारण हमें विश्वास है कि शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग देश के प्रमुख घरेलू टी-20 टूर्नामेंटों में से एक बनकर उभरेगी।"
           उन्होंने कहा कि पंजाब क्रिकेट लीग मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य पंजाब के उभरते क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और खेल के उच्च स्तर तक पहुंचने के लिए एक पेशेवर मंच उपलब्ध कराना है। मीत हेयर ने आगे कहा, "यह लीग युवा क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने और अपने करियर में अगला कदम बढ़ाने का उपयुक्त अवसर प्रदान करेगी। हम सभी खिलाड़ियों, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन और इस पहल से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के आभारी हैं। हमें पूरा विश्वास है कि यह लीग एक शानदार और सफल पहल साबित होगी।" शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग की नीलामी 9 अगस्त को आयोजित होगी, जिसमें अमृतसर, फाजिल्का, जालंधर, लुधियाना, मोहाली और बठिंडा की छह फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी टीमों का चयन करेंगी। प्रत्येक फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों पर कुल 45 लाख रुपये तक खर्च कर सकेगी और अधिकतम 20 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर सकेगी। मार्की खिलाड़ी की कीमत 10 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जबकि आइकन खिलाड़ी की बेस कीमत 1.50 लाख रुपये रखी गई है। इसके अलावा पंजाब के प्रथम श्रेणी, अंडर-23, अंडर-19 तथा जिला स्तर के खिलाड़ियों के लिए भी अलग-अलग बेस कीमत निर्धारित की गयी हैं।

 

संबंधित सामग्री

शुभमन गिल ने टैस्ट क्रिकेट में पूरे किए 3000 रन, यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय बने

दुनिया

शुभमन गिल ने टैस्ट क्रिकेट में पूरे किए 3000 रन, यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय बने

यह उपलब्धि हासिल करके गिल ने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है।

श्रीलंका पर जीत से खुश शुभमन गिल, सुथार-पडिक्कल की जमकर तारीफ

दुनिया

श्रीलंका पर जीत से खुश शुभमन गिल, सुथार-पडिक्कल की जमकर तारीफ

यह जीत भारत के लिए यादगार बन गई है, क्योंकि भारतीय टीम का यह 600वां टैस्ट मैच था।