मसीह-मुस्लिम भाईचारे के 34 लोगों को हलका प्रधान घोषित किया

सुखबीर बादल ने अल्पसंख्यकों को दिया सम्मान

मसीह-मुस्लिम भाईचारे के 34 लोगों को हलका प्रधान घोषित किया

डा. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि पार्टी की अल्पसंख्यकों के प्रति सकारात्मक विचारधारा के कारण पूरे पंजाब में बड़े स्तर पर ईसाई और मुस्लिम नेता अच्छी सेवाएं निभा रहे हैं।

मसीह-मुस्लिम भाईचारे के 34 लोगों को हलका प्रधान घोषित किया

चंडीगढ़, 21 अगस्त (अभिषेक मैनरो) : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने विभिन्न अल्पसंख्यकों को पार्टी की जत्थेबंदी में उचित सम्मान देने के लिए हर हलके में ईसाई भाईचारा एवं मुस्लिम भाईचारे के हलका प्रधान नियुक्त करने का ऐलान किया है। आज पार्टी के मुख्य कार्यालय से इस संबंधी जानकारी देते हुए पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सचिव डा. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि पार्टी की अल्पसंख्यकों के प्रति सकारात्मक विचारधारा के कारण पूरे पंजाब में बड़े स्तर पर ईसाई और मुस्लिम नेता अच्छी सेवाएं कर रहे हैं। इसीलिए प्रत्येक हलके में एक-एक हलका प्रधान नियुक्त करके ईसाई और मुस्लिम भाईचारे की जत्थेबंदक कमेटियां भी बनाई जाएंगी। आज इस संबंध में शुरूआत करते हुए पंजाब के 15 विभिन्न विधानसभा हलकों में ईसाई भाईचारे के हलका इंचार्ज और 19 विधानसभा हलकों में मुस्लिम भाईचारें के नेताओं को हलका प्रधान नियुक्त किया गया है। बाकी हलकों के नामों की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी।
हलका प्रधान ईसाई भाईचारा में विधानसभा हलका दीनानगर से सूरज प्रकाश अवांखी गेट, सुजानपुर मदन लाल हरिअल, हरगोबिंदपुर रमेश आजाद पंजगराइयां, लुधियाना (सैंट्रल) सुनील डैनिस स्टीफन, रूपनगर सुशील कुमार पाल, रामपुरा फूल खजान राम, फाजिल्का सुखविंदर सुक्खा मौजम, शाहकोट विजय कुमार बघेला, बठिंडा (शहर) विशाल मसीह, चमकौर साहिब सुखदेव, अमृतसर (ईस्ट) डा. बिल्ला मसीह, जालंधर (नाॅर्थ) पवन सहोता, समाणा रवी मसीह, भदौड़ सुखविंदर पासटर और हलका गुरदासपुर से विक्टर मसीह के नाम शामिल हैं। हलका प्रधान मुस्लिम भाईचारा विधानसभा हलका सुजानपुर से रफीक मुहम्मद, हरगोबिंदपुर नियामत अली भटीवाल, जलालाबाद मुहम्मद तनवीर, लुधियाना (सैंट्रल) शाहिद सैफी, रामपुरा फूल रमजान खान, फाजिल्का मुराद खान चुआड़ियांवाली, दीनानगर लाल हुसैन राऊवाला, बठिंडा (शहर) सलीम मुहम्मद गुरु नानकपुरा मुहल्ला, चमकौर साहिब मजीद खान मोरिंडा, रूपनगर करमदीन अनाज मंडी, अमृतसर (ईस्ट) नसीर, मौड़ सलीम खान जालंधर (उत्तर) मुहम्मद जावीर आलम, फिरोजपुर (ग्रामीण) करमदीन फगवाड़ा वासिम अहमद, नाभा इरफान खान करतारपुर मुहल्ला, दिड़बा सुदागर खान, भदौड़ डा. इकबाल मोहम्मद और भुच्चो मंडी से शेर अली के नाम शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

सुखबीर बादल पहले पंजाब, फिर पार्टी और उसके बाद परिवार के बारे में सोचते हैं : हरसिमरत कौर

पंजाब

सुखबीर बादल पहले पंजाब, फिर पार्टी और उसके बाद परिवार के बारे में सोचते हैं : हरसिमरत कौर

जिस फिजा में हम सांस ले रहे हैं, वह शहीदों की कुर्बानियों की ही देन है। शिरोमणी अकाली दल पंजाब को हंसता और खुशहाल देखना चाहता है।

खन्ना में अकाली दल की विशाल रैली, सुखबीर सिंह बादल ने की कई घोषणाएँ

प्रदेश

खन्ना में अकाली दल की विशाल रैली, सुखबीर सिंह बादल ने की कई घोषणाएँ

खन्ना में अकाली दल की विशाल रैली आयोजित, जहाँ सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के विकास के लिए कई घोषणाएँ कीं, जिसमें जिलों का दर्जा देने और अनाज मंडी के आधुनिकीकरण की बात शामिल है।