बिहार के सीवान में चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

बिहार के सीवान में चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

सीवान जंक्शन पर आरपीएफ ने चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी में 3.5 किलोग्राम चरस बरामद हुआ।

बिहार के सीवान में चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार


सीवान : भारी मात्रा में चरस बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
सीवान, 18 मार्च (वार्ता) बिहार में सीवान जंक्शन से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) टास्क फ़ोर्स की टीम ने भारी मात्रा में चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। रेल पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को नियमित गश्त एवं चेकिंग के दौरान सीवान रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 02/03 के पश्चिमी छोर पर स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के समीप एक बेंच पर तीन संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखते हीं तीनों लोगों ने फरार होने की कोशिश की। गश्ती दल ने तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया तथा उनसे पूछताछ की गई, जिसमें एक व्यक्ति ने स्वीकार किया कि उनके थैले में चरस है, जिसे वे ट्रेन से मुरादाबाद ले जाने वाले थे।

सूत्रों ने बताया कि तलाशी के दौरान थैले से 3.5 किलोग्राम चरस बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान सीवान जिले के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र निवासी अरविंद मिश्रा , अंसार अली और सैदपुर मुशहर टोली निवासी मनोज मुशहर के रुप में की गयी है।पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन और 10770 रुपया भी बरामद किया है।

इस सम्बंध में राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी)थाना में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया है।

संबंधित सामग्री

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दुबई में बिहार पवेलियन का किया उद्घाटन 

दुनिया

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दुबई में बिहार पवेलियन का किया उद्घाटन 

वैश्विक मंच पर बिहार की औद्योगिक और नीतिगत क्षमताओं का प्रदर्शन राज्य को अंतर्राष्ट्रीय निवेश मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

6 प्रमंडलों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

देश

6 प्रमंडलों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

उन्होंने कहा कि जिला से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किए बिना किसी भी राजनीतिक लड़ाई को प्रभावी ढंग से नहीं लड़ा जा सकता।

नरेश कुमार निराला को मिला राजकीय शिक्षक पुरस्कार

देश

नरेश कुमार निराला को मिला राजकीय शिक्षक पुरस्कार

पटना के श्रीकृष्ण मैमोरियल हाल में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें प्रशस्ति-पत्र, मोमैंटो, अंगवस्त्र, पुस्तकें एवं 30 हजार रुपए की सम्मान राशि का चैक भी प्रदान किया गया।

गंगा के तेज कटाव का जायजा लेने भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

देश

गंगा के तेज कटाव का जायजा लेने भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

उन्होंने मौके पर तैनात प्रशासनिक टीम और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ 24 घंटे कार्य जारी रखने और हर पल बदलती स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखने का कड़ा निर्देश दिया।

विकास की नई राह तलाशने के लिए 19 सांसदों ने किया नालंदा विश्वविद्यालय का दौरा

देश

विकास की नई राह तलाशने के लिए 19 सांसदों ने किया नालंदा विश्वविद्यालय का दौरा

विदेशी और स्थानीय छात्रों के लिए स्थानों का विस्तार, पर्यटन मार्गों का विकास और विश्वविद्यालय को वैश्विक शिक्षा केंद्र का दर्जा देने की मांग की गई।