दिल्ली में अगले कुछ घंटे के लिए बारिश-ओलावृष्टि का रेड अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं! ...

अगले कुछ घंटे के लिए बारिश-ओलावृष्टि का रेड अलर्ट

दिल्ली में अगले कुछ घंटे के लिए बारिश-ओलावृष्टि का रेड अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं! हाड़ कंपाने वाली ठंड के लिए रहें तैयार

दिल्ली, नोएडा समेत कई इलाकों में मंगलवार को अगले कुछ घंटों में बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

दिल्ली में अगले कुछ घंटे के लिए बारिश-ओलावृष्टि का रेड अलर्ट चलेंगी तेज हवाएं हाड़ कंपाने वाली ठंड के लिए रहें तैयार

दिल्ली में बारिश |

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर के कई इलाके में मंगलवार को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। कई जगहों पर ओले भी गिरने की सूचना है। मौसम विभाग ने शहर के कुछ इलाकों के लिए बारिश के रेड अलर्ट और दूसरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज रात या बुधवार सुबह के दौरान कई जगहों पर घना कोहरा भी देखा जा सकता है। बारिश के बाद दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में ठंड बढ़ गई है। 

दिल्ली के इन इलाकों में बारिश का रेड अलर्ट

जानकारी के मुताबिक, उत्तरी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, मध्य दिल्ली, उत्तर पूर्व दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और दक्षिण पश्चिम दिल्ली में झमाझम बारिश का रेड अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। कई जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं। इस दौरान 40-60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, दक्षिण पूर्व दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, शाहदरा और पूर्वी दिल्ली को मध्यम बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन इलाकों में बारिश के साथ पड़ेंगे ओले 

मौसम विभाग ने मंगलवार को अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि अगले तीन घंटे के दौरान आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बुलन्दशहर, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, जालौन, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ और संभल में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसलिए इन जगहों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। इस दौरान हवा की गति 30-40 से 50 किमी प्रति घंटे रह सकती है। 

दिल्ली में बुधवार को कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में अधिकतम तापमान 15°C से 17°C के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली में कुछ जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है। दिल्ली में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध रहेगी। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17°C से 19°C और 11°C से 13°C के बीच रहने की संभावना है।  

बता दें कि मंगलवार को दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी गई, क्योंकि मौसम विभाग ने दिन के दौरान नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद सहित क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें का अनुमान लगाया था।

संबंधित सामग्री

कोलकाता समेत बंगाल के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार

देश

कोलकाता समेत बंगाल के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार

कोलकाता में दिनभर बादल छाए रहने तथा बीच-बीच में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

फरक्का रेलखंड पर 48 घंटे बाद भी नहीं सुधरे हालात, नरम मिट्टी बनी मरम्मत में बाधा 

देश

फरक्का रेलखंड पर 48 घंटे बाद भी नहीं सुधरे हालात, नरम मिट्टी बनी मरम्मत में बाधा 

रेल सेवा ठप होने के कारण उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के बीच आवागमन के लिए यात्रियों की निर्भरता अब सड़क मार्ग पर बढ़ गई है।

निशानेबाजों के लिए भोपाल और नई दिल्ली में लगेंगे अंतिम तैयारी शिविर 

दिल्ली

निशानेबाजों के लिए भोपाल और नई दिल्ली में लगेंगे अंतिम तैयारी शिविर 

खिलाड़ियों की स्पर्धाओं के अनुसार उन्हें संबंधित केंद्रों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

5 सरकारी पॉलीटैक्निक कालेजों में इनोवेशन लैब से तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई दिशा :  हरजोत सिंह बैंस

पंजाब

5 सरकारी पॉलीटैक्निक कालेजों में इनोवेशन लैब से तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई दिशा : हरजोत सिंह बैंस

1.5 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की गई इन लैबों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा और प्रोटोटाइपिंग का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।

विदेश मंत्री डा. जयशंकर यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर

दिल्ली

विदेश मंत्री डा. जयशंकर यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर

जयशंकर यूक्रेन की विदेश मंत्री एंड्रेई सिबीहा और पोलैंड की उपप्रधानमंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ मिलकर कार्यक्रमों में भाग लेंगे।