पंजाब के लॉ कॉलेज में छात्र ने सहपाठी को गोली मारकर की हत्या

छात्र ने की सहपाठी की हत्या

पंजाब के लॉ कॉलेज में छात्र ने सहपाठी को गोली मारकर की हत्या

तरण तारण के लॉ कॉलेज में एक लॉ स्टुडेंट ने क्लासरूम में अपनी सहपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली।

पंजाब के लॉ कॉलेज में छात्र ने सहपाठी को गोली मारकर की हत्या

छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी |

पंजाब के तरण तारण में एक लॉ स्टुडेंट ने क्लास के अंदर अपने साथ पढ़ने वाली लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने अगले ही पल खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पूरी घटना क्लास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का दो लड़कियों को बुलाकर लास्ट बेंच पर लाता है। वह दोनों लड़कियों से कुछ बात करता है और जल्द ही बात खत्म कर दोनों लड़कियां वहां से जाने लगती हैं। इसी बीच लड़का अपने बैग से पिस्तौल निकालता है और एक लड़की को गोली मार देता है। अगले ही पल वह खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लेता है।

लड़के ने पहले लड़की के सिर से सटाकर गोली मारी और फिर अपनी कनपटी पर गोली दाग दी। इन दोनों के बीच मौजूद तीसरी लड़की कुछ समझ पाती इससे पहले ही दो जानें जा चुकी थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह पहले भागने की कोशिश करती है फिर अपनी सहेली को बचाने के लिए आती है, लेकिन उसकी सहेली बेंच पर गिर चुकी होती है। ऐसे में वह उसे छोड़कर भाग जाती है। 

क्लास में मची भगदड़

क्लास के अंदर जैसे ही दो बार गोलियां चलने की आवाज आती है, वैसे ही भगदड़ मच जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की मौके पर यह देखने आती है कि आवाज कहां से आई, लेकिन जैसे ही उसे पिस्तौल और खून दिखाई देता है, वह भी चिल्लाते हुए भाग जाती है। क्लास के अन्य बच्चे गोली की आवाज सुनते ही अपना सामान छोड़कर बाहर भाग जाते हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

मृतक लड़की की पहचान संदीप कौर के रूप में हुई है। वह नौशहरा पन्नुआं की रहने वाली थी। वहीं, गोली चलाने वाले लड़के की पहचान मल्लियां गांव के रहने वाले प्रिंस राज के रूप में हुई है। हत्या की वजह अब तक सामने नहीं आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना उसमा गांव के लॉ कॉलेज में दूसरे सेमेस्टर के बी सेक्शन में हुई।

संबंधित सामग्री

डीयू के सभी कॉलेजों में हॉस्टल की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से दिल्ली हाईकोर्ट का इन्कार

दिल्ली

डीयू के सभी कॉलेजों में हॉस्टल की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से दिल्ली हाईकोर्ट का इन्कार

हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य सरकार इस मामले की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।

जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद

चंडीगढ़

जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद

जस्टिस मिश्रा से पहले जस्टिस शील नागू पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।

छात्रावास में 8 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

देश

छात्रावास में 8 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

प्रियांशु शानवी पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था और विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था।

संवाद की बजाय राजनीतिक प्रचार पर आधारित था पीएम का दिल्ली विवि कार्यक्रम : खरगे

दिल्ली

संवाद की बजाय राजनीतिक प्रचार पर आधारित था पीएम का दिल्ली विवि कार्यक्रम : खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे बोले - इस तरह के प्रयासों की जरूरत तभी पड़ती है, जब सत्ता जनता की पहुंच से बाहर हो जाती है।

मालदा में प्रेम संबंध को लेकर गृहिणी की हत्या, देवर गिरफ्तार

देश

मालदा में प्रेम संबंध को लेकर गृहिणी की हत्या, देवर गिरफ्तार

घटना के वक्त महिला का पति घर पर मौजूद नहीं था और उनके दो नाबालिग बच्चे भी घर के बाहर खेल रहे थे।