राजस्थान में खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण से विश्व रिकॉर्ड कायम

राजस्थान ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

राजस्थान में खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण से विश्व रिकॉर्ड कायम

राजस्थान ने 48,000 से अधिक खाद्य कारोबारियों को प्रशिक्षण देकर विश्व रिकॉर्ड बनाया, जिसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।

राजस्थान में खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण से विश्व रिकॉर्ड कायम

राजस्थान में खाद्य सुरक्षा के प्रशिक्षण में बनाया विश्व रिकॉर्ड
जयपुर, 18 मार्च (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश में शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मिलावट के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाने के साथ आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष गतिविधियों के तहत मात्र दो दिन 48 हजार से अधिक लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रशिक्षण देकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया गया है।
राज्य के चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय ने मात्र दो दिन 17 एवं 18 मार्च में 48 हजार से अधिक खाद्य कारोबारियों एवं संबंधित व्यक्तियों को प्रशिक्षण प्रदान कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। उल्लेखनीय है कि पहले ही दिन 30 हजार से अधिक प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया, जो भी एक रिकॉर्ड है।
चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि इस उपलब्धि को वर्ल्ड बुक आफ रिकॉर्ड्स लंदन में दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की टीम सहित जिलों में कार्यरत अधिकारियों एवं कार्मिकों ने खाद्य सुरक्षा की दिशा में यह ऐतिहासिक कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न किया है।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिड-डे मील कर्मी, राजकीय छात्रावासों के स्टाफ, जेल रसोई कर्मचारी, होटल एवं ढाबा संचालक तथा स्ट्रीट फूड वेंडर्स सहित विभिन्न खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस उपलब्धि को विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। विभाग को इसका अस्थायी प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुका है।
जोरा , जांगिड़
वार्ता

संबंधित सामग्री

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कजरी तीज पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

दिल्ली

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कजरी तीज पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

यह त्यौहार पारिवारिक खुशहाली, समृद्धि और लोक-संस्कृति की मूल भावनाओं का एक सुंदर प्रतीक है।

कोलकाता का बड़ा बाजार ; भरोसे पर आधारित कारोबार और 300 साल पुरानी व्यापारिक विरासत की जीवंत कहानी

देश

कोलकाता का बड़ा बाजार ; भरोसे पर आधारित कारोबार और 300 साल पुरानी व्यापारिक विरासत की जीवंत कहानी

दशकों नहीं, बल्कि कई पीढ़ियों से व्यापारियों की मेहनत, सूझबूझ और सबसे बढ़कर भरोसे की कहानी अपने भीतर समेटे हुए है।

600 टैस्ट खेलने वाला दुनिया का तीसरा देश बना भारत, रचा इतिहास

दिल्ली

600 टैस्ट खेलने वाला दुनिया का तीसरा देश बना भारत, रचा इतिहास

भारत ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला और विश्व क्रिकेट इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

चलती स्कूल बस में लगी आग, 17 बच्चे सुरक्षित निकाले

देश

चलती स्कूल बस में लगी आग, 17 बच्चे सुरक्षित निकाले

जैसलमेर: जैसलमेर में मंगलवार सुबह चलती स्कूल बस में अचानक भयंकर आग लग गई, जिसमें करीब 17 बच्चे सवार थे।

विवार से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में निकलेगी राज्यस्तरीय तिरंगा रैली

दुनिया

विवार से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में निकलेगी राज्यस्तरीय तिरंगा रैली

राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' के प्रसार को बढ़ावा देने लिए जयपुर, राजस्थान में 'हर घर तिरंगा' अभियान-2026 की शुरुआत 9 अगस्त से की जाएगी।