अहमदाबाद, 12 अगस्त (हि.स.) बुधवार सुबह एस.जी. हाईवे पर निरमा यूनिवर्सिटी के सामने निर्माणाधीन ट्रेमोंट एडलिप बिल्डिंग की 32वीं मंजिल पर क्रेन से लटकता एक युवक का शव मिला। जानकारी के अनुसार युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की लगती है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 8 बजे उन्होंने एक शव क्रेन से लटका हुआ देखा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मृतक की पहचान प्रीतम सिंह (22) के रूप में हुई है, जोकि पिछले लंबे समय से उक्त निर्माणाधीन बिल्डिंग में क्रेन आप्रेटर के तौर पर कार्य कर रहा था। सोला पुलिस के अनुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। ऊधर प्रोजैक्ट इंजीनियर दर्शल जोशी ने बताया कि जब उन्हें अन्य मजदूर का फोन आया तो वह घर पर थे।