भारतीय शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उच्चतम स्तर पर

भारतीय शेयर बाजार में तेजी

भारतीय शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उच्चतम स्तर पर

मुंबई में ऑटो, धातु, और निजी बैंकों की लिवाली से भारतीय शेयर बाजार दूसरे दिन भी तेजी में रहे, सेंसेक्स और निफ्टी ने नए उच्चतम स्तर को छुआ।

भारतीय शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी सेंसेक्स और निफ्टी उच्चतम स्तर पर

मुंबई, (वार्ता) ऑटो, धातु और निजी बैंकों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 567.99 अंक (0.75 प्रतिशत) चढ़कर 76,070.84 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 172.35 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की बढ़त में 23,581.15 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले सोमवार को भी दोनों प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुए थे। ऑटो, धातु, मीडिया, रियलटी, वित्त, निजी बैंकों और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में मजबूत लिवाली के बीच आईटी और एफएमसीजी समूहों के सूचकांक गिरावट में रहे। मझौली और छोटी कंपनियों में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.03 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.65 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।एनएसई में जिन 3,324 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें 1,933 के शेयर बढ़त में और 1,296 के गिरावट में रहे। अन्य 95 कंपनियों के शेयर अंततः अपरिवर्तित रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर 5.70 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। टाटा स्टील में 4.41 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.12, बीईएल में 2.39, एलएंडटी में 2.29 और भारती एयरटेल में 2.13 प्रतिशत की तेजी रही। मारुति सुजुकी का शेयर 1.88 प्रतिशत, इंडिगो का 1.55, आईसीआईसीआई बैंक का 1.25, एक्सिस बैंक का 1.18, कोटक महिंद्रा बैंक का 1.16 और ट्रेंट का 1.14 प्रतिशत मजबूत हुआ। एशियन पेंट्स, सनफार्मा, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और एनटीपीसी के शेयर भी हरे निशान में रहे। इंफोसिस में 1.37 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 1.17 फीसदी और आईटीसी में 1.05 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी। हिंदुस्तान यूनीलिवर, टीसीएस, अडानी पोर्ट्स और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी नीचे रहे। वैश्विक स्तर पर एशिया में चीन का शंघाई कंपोजिट 0.85 प्रतिशत और जापान का निक्केई 0.09 प्रतिशत टूट गया। हांगकांग के हैंग सेंग में 0.13 फीसदी की तेजी रही। यूरोप में शुरुआती कारोबार में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.79 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.42 प्रतिशत ऊपर था।

संबंधित सामग्री

भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान

दिल्ली

भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो रही हैं।

एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम रवाना

दुनिया

एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम रवाना

भारत महिला हॉकी टीम ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया, ऐतिहासिक पांचवां स्थान हासिल किया और एशिया के लिए तैयार है।

कनोहर इलैक्ट्रिकल्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 317 करोड़ रुपए

दिल्ली

कनोहर इलैक्ट्रिकल्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 317 करोड़ रुपए

इसमें 50.11 लाख शेयर अलॉट किए गए। कंपनी पावर ट्रांसमिशन, रेलवे, रिन्यूएबल एनर्जी और बिजली वितरण में सक्रिय है।

भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से हराया, सैमीफाइनल के करीब पहुंचा

दुनिया

भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से हराया, सैमीफाइनल के करीब पहुंचा

मौजूदा चैंपियन भारत ने अब तक तीन मुकाबलों में दो जीत और एक ड्रॉ की उपलब्धि की है।

साइकिलिंग में देश का मान बढ़ाएगी झारखंड की सरिता कुमारी, एशियन गेम्स के लिए चयनित

दुनिया

साइकिलिंग में देश का मान बढ़ाएगी झारखंड की सरिता कुमारी, एशियन गेम्स के लिए चयनित

महासचिव शैलेंद्र पाठक ने बताया कि सरिता कुमारी ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न साइकिलिंग प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और क्षमता साबित की है।