मंदिर के पास कीर्तन कर रहे लोगों को वाहन ने रौंदा; 5 की मौत, 1 गंभीर

सुपौल जिले में कटैया चौक के निकट हादसा

मंदिर के पास कीर्तन कर रहे लोगों को वाहन ने रौंदा; 5 की मौत, 1 गंभीर

तेज रफ्तार वाहन इन लोगों को रौंदते हुए करीब 50 मीटर दूर जाकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा।

मंदिर के पास कीर्तन कर रहे लोगों को वाहन ने रौंदा  5 की मौत 1 गंभीर

सुपौल, 26 अगस्त (हि.स.) : बिहार में सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देररात सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा कटैया चौक के पास एनएच-327ई किनारे बजरंगबली मंदिर के समीप हुआ। यहां करीब छह लोग कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने इन लोगों को रौंदते हुए करीब 50 मीटर दूर जाकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा। हादसे में तिलाई दास (65), राजू दास (50), सुरेंद्र यादव (45), भुवनेश्वरी यादव उर्फ कोयली यादव और कृष्ण मोहन साह की मौत हो गई। मृतक कटैया पंचायत के रहने वाले थे। वहीं रामचंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हैं। तिलाई दास और राजू दास कटैया पंचायत के वार्ड 12, सुरेंद्र यादव वार्ड 15, भुवनेश्वरी यादव उर्फ कोयली यादव वार्ड 11 और कृष्ण मोहन साह वार्ड 13 के निवासी थे। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस पहुंची और कहर बरपाने वाले वाहन को कब्जे में लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मंगलवार देररात डीएम सावन कुमार ने बताया कि एसडीएम को घटनास्थल पर भेजा गया है और पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। हादसे से ग्रामीणों में आक्रोश है। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने कटैया चौक के पास सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों को हटवाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे अतिक्रमण और दुकानें होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसी घटना रोकने के लिए सड़क किनारे की अस्थायी दुकानों को हटवाने की मांग की है।

संबंधित सामग्री

 छड़ लदे कंटेनर से बस की टक्कर, 5 की मौत, 20 घायल

देश

छड़ लदे कंटेनर से बस की टक्कर, 5 की मौत, 20 घायल

इस हादसे के कारण हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया

सब्जी लदे पिकअप वैन और हाइवा की आमने-सामने की टक्कर, चालक और सह चालक की मौत

दुनिया

सब्जी लदे पिकअप वैन और हाइवा की आमने-सामने की टक्कर, चालक और सह चालक की मौत

मुंगेर मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क पर हाईवे वैन तथा सब्जी लदे पिकअप वैन का टकराव हुआ। चालक और सहचालक दोनों की मौत हुई, जिनमें एक 25 वर्षीय और दूसरा 23 वर्षीय थे।

फतेहाबाद में आवारा पशु की वजह से दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत

देश

फतेहाबाद में आवारा पशु की वजह से दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत

फतेहाबाद में आवारा पशु से टकराने के बाद एक युवक की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर जोहड़ में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।