गुढ़ियारी में शिवलिंग, साईं बाबा और हनुमान प्रतिमा की खंडित, इलाके में तनाव

रायपुर का माहौल खराब करने की कोशिश

गुढ़ियारी में शिवलिंग, साईं बाबा और हनुमान प्रतिमा की खंडित, इलाके में तनाव

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाल रही है।

गुढ़ियारी में शिवलिंग साईं बाबा और हनुमान प्रतिमा की खंडित इलाके में तनाव

मूर्तियां खंडित किए जाने संबंधी जानकारी जुटाती पुलिस |

रायपुर, 27 अगस्त (हि.स.) : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके के मंदिर में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं को खंडित किए जाने से क्षेत्र में तनाव है। गुढ़ियारी पड़ाव स्थित मंदिर में शिवलिंग, साईं बाबा और हनुमान जी की प्रतिमा में टूटने के निशान मिले हैं। आज सुबह लोगों ने रायपुर के गुढ़ियारी पड़ाव (थोक मार्किट के पास) स्थित एक पुराने धार्मिक स्थल पर लोगों ने खंडित मूर्तियां देखीं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाल रही है और असामाजिक तत्वों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। इधर मामले की शिकायत लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता गुढ़ियारी थाने पहुंचे और प्रतिमाओं को खंडित करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। बजरंग दल का कहना है कि गुढ़ियारी पड़ाव जैसे चल-पहल वाले इलाके में इस तरह की घटना होना सामान्य बात नहीं है। फिलहाल गुढ़ियारी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मंदिर में प्रतिमाएं कैसे और किन परिस्थितियों में खंडित हुईं। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और शांति भंग करने की धाराओं के तहत अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया है कि इलाके के और मार्केट के पास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि देर रात या सुबह के वक्त वहां कौन-कौन आया था। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों और बजरंग दल व वीएचपी से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द से जल्द ढूंढकर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

देश

छत्तीसगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

वह प्रदेश से इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित होने वाली एकमात्र शिक्षिका हैं।

छत्तीसगढ़ के मठ-मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व की धूम, हर तरफ राधा-कृष्ण नाम की गूंज

देश

छत्तीसगढ़ के मठ-मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व की धूम, हर तरफ राधा-कृष्ण नाम की गूंज

जहां छत्तीसगढ़ के मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया हैं, वहीं भगवान के जयकारों से वातावरण कृष्णमयी हो गया है।

स्वाइन फ्लू और काेराेना काे लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क : श्याम बिहारी जायसवाल

देश

स्वाइन फ्लू और काेराेना काे लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क : श्याम बिहारी जायसवाल

उन्होंने लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू या कोरोना के लक्षण नजर आते ही किसी तरह की लापरवाही न करें और तत्काल अस्पताल पहुंचकर जांच और इलाज करवाएं।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ : उपराष्ट्रपति

देश

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ : उपराष्ट्रपति

सभी विद्यार्थियों ने नशीले पदार्थों का सेवन न करने और समाज को इसके दुष्प्रभावों से अवगत करवाने का संकल्प लिया।

छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को सितंबर के बिल में लगेगा 13 प्रतिशत एफपीपीएएस शुल्क

देश

छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को सितंबर के बिल में लगेगा 13 प्रतिशत एफपीपीएएस शुल्क

एफपीपीएएस शुल्क का अर्थ फ्यूल एंड पावर परचेस एडजस्टमेंट सरचार्ज है, जो बिजली कंपनियों द्वारा ईंधन (कोयला, गैस आदि) और बिजली खरीद की वास्तविक लागत में उतार-चढ़ाव के आधार पर वसूला या समायोजित किया जाता