छत्तीसगढ़ के मठ-मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व की धूम, हर तरफ राधा-कृष्ण नाम की गूंज

ठाकुर जी का 101 किलो दूध से विशेष अभिषेक

छत्तीसगढ़ के मठ-मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व की धूम, हर तरफ राधा-कृष्ण नाम की गूंज

जहां छत्तीसगढ़ के मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया हैं, वहीं भगवान के जयकारों से वातावरण कृष्णमयी हो गया है।

छत्तीसगढ़ के मठ-मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व की धूम हर तरफ राधा-कृष्ण नाम की गूंज

रायपुर, 04 सितंबर (हि.स.) : छत्तीसगढ़ के मठ और मंदिरों में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है । रायपुर सहित प्रदेश के मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। शहर के अलग-अलग मंदिरों में विशेष पूजा, अभिषेक, भजन-कीर्तन और भोग की तैयारियां की गई हैं। श्रीकृष्ण-राधा के भक्तों की भीड़ मंदिरों में देखी जा रही है। रायपुर के समता कॉलोनी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में सुबह से ही भगवान की मनमोहक झांकी के दर्शन शुरू हो गए हैं। जन्मोत्सव के मुख्य अनुष्ठान के तहत ठाकुर जी का 101 किलो दूध से विशेष अभिषेक किया गया है। मंदिर और प्रतिमा का विशेष श्रृंगार कोलकाता के कारीगरों ने किया है। सुबह 9 बजे से झांकी दर्शन शुरू हो चुके हैं। मध्यरात्रि में जन्मोत्सव के बाद महाआरती होगी। रात 12 बजे महाआरती के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस्कॉन मंदिर में तीन दिवसीय महोत्सव होगा। इसमें प्रतियोगिताओं के साथ भजन-कीर्तन, महाभिषेक और छप्पन भोग होगा। रायगढ़ के श्याम मंदिर और गौरी शंकर मंदिर में रात 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। सुबह से मंदिरों में अलग-अलग झांकियां सजाई जाएंगी, जो दो दिन तक रहेंगी। अगले दिन सुबह जगह-जगह भंडारे होंगे। रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित श्री जैतुसाव मठ में ठाकुरजी के जन्मोत्सव की धूम है । आज 4 सितंबर की शाम 4 बजे भजन संध्या होगी। जन्मोत्सव के मौके पर ठाकुरजी का स्वर्ण श्रृंगार किया जाएगा। रात 12 बजे मंत्रोच्चार के साथ आरती होगी। भगवान को 11 क्विंटल मालपुआ और 1 क्विंटल पंजीरी का भोग लगाया जाएगा। महामाया मंदिर के पुजारी मनोज शुक्ल ने बताया कि दूधाधारी मठ और इससे जुड़े मठ-मंदिरों में जन्माष्टमी का पर्व 7 सितंबर तक मनाया जाएगा। पेठा लाइन नयापारा के श्री बांके बिहारी मंदिर में सुबह 8 से 10 बजे तक दुग्धाभिषेक हो रहा है। सुबह 11:30 बजे श्रृंगार दर्शन होंगे। रात 12:01 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद आरती होगी। मंदिर की स्थापना को करीब 156 साल हो चुके हैं। टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में 5 सितंबर तक जन्माष्टमी महा-महोत्सव होगा। भक्ति नृत्य समेत कई प्रतियोगिताएं होंगी। मंगल आरती से कार्यक्रम शुरू होंगे। रात 9 बजे महाभिषेक और मध्यरात्रि में छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। रात 12.15 बजे महाआरती होगी। इसी तरह अन्य प्रसिद्ध व प्राचीन श्रीकृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी श्रद्धाभाव से मनाई जा रही है।

संबंधित सामग्री

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर छपरा में निकली भव्य शोभायात्रा

देश

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर छपरा में निकली भव्य शोभायात्रा

नगर परिक्रमा के दौरान जगह-जगह शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का किया स्वागत

गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

देश

गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

योगी ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में कान्हा की विधि विधान से आराधना कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की।

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जन्मभूमि में प्रकटे पालनहार

देश

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जन्मभूमि में प्रकटे पालनहार

रात के ठीक 12 बजते ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान का पूरा परिसर ढोल-नगाड़ों, घंटे-घड़ियालों, झांझ-मंजीरे, मृदंग और शंख की मंगलध्वनि से गूंज उठा।

छत्तीसगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

देश

छत्तीसगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

वह प्रदेश से इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित होने वाली एकमात्र शिक्षिका हैं।

शिमला के मंदिरों में 'जय श्री कृष्णा जय श्री राधे'

हिमाचल

शिमला के मंदिरों में 'जय श्री कृष्णा जय श्री राधे'

हिमाचल की राजधानी शिमला में जन्माष्टी के उपलक्ष्य में मंदिर खूबसूरत ढंग से सजाए गए हैं। भक्तजन श्रीकृष्ण भजन गायन करके मस्ती में झूमते दिखाई दे रहे हैं।