कोलकता में आयोजित कराटे चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में चित्तौड़ के एकांश को गोल्ड...

चितौड़गढ़ युवाओं ने कराटे में शानदार प्रदर्शन

कोलकता में आयोजित कराटे चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में चित्तौड़ के एकांश को गोल्ड मेडल, 13 खिलाड़ियों ने किया कमाल

कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय 10वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप इंडियन चैलेंजर कप 2026 का समापन हुआ।

कोलकता में आयोजित कराटे चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में चित्तौड़ के एकांश को गोल्ड मेडल 13 खिलाड़ियों ने किया कमाल

चित्तौड़गढ़, (हि.स.) कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय 10वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप "इंडियन चैलेंजर कप 2026" का समापन हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश-विदेश के 8000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें चित्तौड़गढ़ के एकांश अगनानी ने जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसके अलावा कुल मिला कर 13 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्ग में पदक प्राप्त किए। चित्तौड़गढ़ लौटने पर इन खिलाड़ियों का स्वागत होगा। चित्तौड़गढ़ टीम के कोच मोहित वैष्णव ने बताया ऑल इंडिया कराटे फेडरेशन के अध्यक्ष हांसी प्रेमजीत सेन के निर्देशन में कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में यह आयोजन हुआं इसमें। इसमें चित्तौड़गढ़ की टीम ने भी भाग लिया। इस आयोजन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के 13 खिलाड़ियों ने भी दम दिखाया। चित्तौड़गढ़ के खिलाड़ियों को कोच मोहित वैष्णव और शाकिर हुसैन ने तैयार किया है। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कई पदक जीत कर जिले एवं राजस्थान का नाम रोशन किया है। इस चैंपियनशिप में श्रीलंका, मलेशिया, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश सहित कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कोच वैष्णव ने बताया कि अब खिलाड़ी आगामी श्रीगंगानगर में होने वाली स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में भी अपना दमखम दिखाने के लिए चित्तौड़गढ़ के खिलाड़ी तैयार हैं।पहले भी चित्तौड़गढ़ कई खिलाड़ी स्टेट और नेशनल लेवल पर मेडल प्राप्त चुके हैं। इन खिलाड़ियों ने नेशनल गेम्स में भी गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते हुए हैं।
 

प्रमुख खबरें