पद विहार पर निकली जैन धर्मगुरु की कार की टक्कर से मौत, दो साध्वियां गंभीर

धर्मगुरु की रीवा में मौत

पद विहार पर निकली जैन धर्मगुरु की कार की टक्कर से मौत, दो साध्वियां गंभीर

रीवा में जैन धर्मगुरु श्रुतमति माता की तेज रफ्तार कार से टक्कर में मौत हो गई। दो अन्य साध्वियां गंभीर रूप से घायल हैं।

पद विहार पर निकली जैन धर्मगुरु की कार की टक्कर से मौत दो साध्वियां गंभीर

रीवा  (हि.स.) मध्‍य प्रदेश के रीवा शहर में बुधवार सुबह पद विहार पर निकलीं जैन समाज की श्रद्धेय धर्मगुरु श्रुतमति माता की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई जबकि उनके साथ चल रही दो अन्य साध्वियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों का अस्पताल के आईसीयू में इलाज जारी है।
 घटना सुबह करीब छह बजे शहर के व्यस्त इलाके में हुई। श्रुतमति माता अपनी दो शिष्याओं के साथ प्रतिदिन की तरह पद विहार कर रही थीं। तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रुतमति माता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल दोनों साध्वियों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही जैन समाज में शोक की लहर फैल गई। बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालु अस्पताल पहुंच गए। श्रुतमति माता अपने सरल व्यवहार और धार्मिक जीवन के कारण समाज में विशेष सम्मान रखती थीं।
हादसे के बाद शहर की यातायात व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय भी तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण नहीं है और ट्रैफिक नियमों का पालन कराने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। पैदल चलने वालों की सुरक्षा को लेकर भी लोगों में नाराजगी है।
सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

संबंधित सामग्री

खेत से लौट रही महिला की वज्रपात से मौत

देश

खेत से लौट रही महिला की वज्रपात से मौत

महिला खेत में काम कर रही थी कि बारिश और आसमानी बिजली चमकने लगी, जिसने उसे चपेट में ले लिया।

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

देश

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

हादसे में कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सैंटर रैफर किया गया है।

अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की मौत

दुनिया

अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की मौत

विमान ने कई वाहनों को टक्कर मारी और उसमें आग लग गई।

 दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवनों को फौरन सील करने के निर्देश

दिल्ली

 दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवनों को फौरन सील करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने आसपास के पीजी एवं भवनों की भी सघन जांच करने को कहा है।

भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबने से पिता और 3 बेटियों की मौत, 1 गंभीर

देश

भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबने से पिता और 3 बेटियों की मौत, 1 गंभीर

ग्रामीणों और रेस्क्यू टीम ने करीब दो घंटे तक मलबा हटाकर सभी पांच लोगों को बाहर निकाला।