पंखा ठीक करते वक्त लगा करंट, नौजवान की मौत

जदिया क्षेत्र में हुई दुखद घटना

पंखा ठीक करते वक्त लगा करंट, नौजवान की मौत

इस घटना से जहां परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

पंखा ठीक करते वक्त लगा करंट नौजवान की मौत

सुपौल, 24 अगस्त (हि.स.) : जिले के जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज पूर्वी वार्ड नंबर-9 में सोमवार सुबह बिजली का करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक होगेंद्र यादव का पुत्र नीतीश कुमार है। घटना के बाद परिजन में कोहराम मच गया, जबकि गांव में भी शोक का माहौल है। परिजन के अनुसार सोमवार सुबह घर में लगा पंखा खराब हो गया था। नीतीश कुमार पंखे को ठीक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अचानक पंखे में बिजली का करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में आने से नीतीश गंभीर रूप से झुलस गया और जमीन पर गिर पड़ा। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार मंडल ने उसकी जांच की। जांच के बाद चिकित्सक ने नीतीश कुमार को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि बिजली के करंट से झुलसे एक युवक को अस्पताल लाया गया था। मैडीकल जांच के दौरान उसे मृत पाया गया। नीतीश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

संबंधित सामग्री

घायल प्रवीन कुमार के इलाज चल रहे हैं, परिवार सदम से जूझ रहा है

दुनिया

घायल प्रवीन कुमार के इलाज चल रहे हैं, परिवार सदम से जूझ रहा है

जिले के सबौर थाना क्षेत्र में एक सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। 


पानीपत: खेत में पानी लगाने गए युवक की करंट लगने से मौत

हरियाणा

पानीपत: खेत में पानी लगाने गए युवक की करंट लगने से मौत

पानिपत के कवि गांव में एक युवक ने धान फसल की सिंचाई करते हुए अपनी ट्यूबवेल से जुड़े स्टार्टर को चालू किया, जिसके कारण तेज करंट लगने पर मारा गया।

राजगढ़ः करंट लगने से महिला की मौत,जांच शुरू

देश

राजगढ़ः करंट लगने से महिला की मौत,जांच शुरू

मधयप्रदेश की राजगढ़ जिले में बड़ोदिया गाँव में पंखे के खुले तार की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

महाराष्ट्र के सतारा जिले में करंट लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

देश

महाराष्ट्र के सतारा जिले में करंट लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

खामगांव तहसील, सतारा जिले में बुधवार सुबह एक परिवार के चार लोग बिजली के करंट लगने से मर गए। घटना में एक वायर टूटकर बिजली का करंट उत्पन्न हुआ, जिसके कारण चार सदस्यों का झटका लगा।