लखीमपुर खीरी से जल भरते 4 कांवड़िये डूबे; 3 को निकाला 1 लापता

गंगा में डूबे युवक के साथी कांविड़ये

लखीमपुर खीरी से जल भरते 4 कांवड़िये डूबे; 3 को निकाला 1 लापता

फर्रुखाबाद के पांचालघाट पर लखीमपुर खीरी से जल भरने आए 65 कांवड़ियों में से चार गंगा में डूब गए।

लखीमपुर खीरी से जल भरते 4 कांवड़िये डूबे 3 को निकाला 1 लापता

फर्रुखाबाद, 15 अगस्त हि.स.) : फर्रूखाबाद जिले के पांचालघाट पर लखीमपुर खीरी से जल भरने आए 65 कांवड़ियों में से चार गंगा में डूब गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस के तैराक जवानों ने 3 को जीवित निकाल लिया, जबकि 1 अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है।
अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि लखीमपुर खीरी से उक्त कांवड़िये गंगा नदी से जल भर रहे थे। इन दिनों गंगा अपने उफान पर है। इसी दौरान गंगा स्नान करते समय पवन, कौशल डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए आकाश व मोहित गंगा नदी में कूद गए। चारों युवक पानी के तेज बहाव में बहने लगे। उनके साथी कांवड़ियों के शोर मचाने घाटों पर तैनात पुलिस के तैराक जवानों ने कौशल, मोहित और आकाश को जीवित निकाल लिया, जबकि पवन तेेज बहाव में बह गया। समाचार लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि गोताखोर तलाश कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

अयाेध्या की एसडीआरएफ टीम ने 22 घंटे बाद तालाब से खाेज निकाला मासूम का शव

देश

अयाेध्या की एसडीआरएफ टीम ने 22 घंटे बाद तालाब से खाेज निकाला मासूम का शव

विंध्याचल निवासी मुजीद का बेटा अनस (3) अमेठी थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 11 स्थित ग्राम कटरा राजा हिम्मत सिंह के समदिया मोहल्ले में अपने ननिहाल आया था।

अल्मोड़ा के वड्यूडा गांव में मलबे में दबे एक ही परिवार के 3 लोगों के शव बरामद

देश

अल्मोड़ा के वड्यूडा गांव में मलबे में दबे एक ही परिवार के 3 लोगों के शव बरामद

जिला आपदा प्रबंधन टीम, स्थानीय पुलिस बल और एसडीआरएफ के जवानों ने भारी बारिश और दुर्गम परिस्थितियों के बीच रैस्क्यू ऑप्रेशन चलाकर तीनों के शव बरामद किए।

नेपाल में विनाशकारी बाढ़; 123 शव बरामद, 700 से अधिक लापता

दुनिया

नेपाल में विनाशकारी बाढ़; 123 शव बरामद, 700 से अधिक लापता

नेपाल में आई बाढ़ ने प्रलय ही मचा दी है। इसमें जहां कई जानें जा चुकी हैं तो कइयों का कोई सुराग नहीं है, वहीं 40 कि.मी. तक का हाईवे भी बाढ़ की चपेट में आ गया है।

भोटेकोशी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई जा रही राहत सामग्री, 15 से अधिक उड़ानें निकलीं और तैयार

दुनिया

भोटेकोशी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई जा रही राहत सामग्री, 15 से अधिक उड़ानें निकलीं और तैयार

नेपाल में भोटेकोशी बाढ़ के प्रभावित क्षेत्रों में प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की नेतृत्व में बचाव अभियान तेजी से चल रहा है। 116 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इनमें 95 नेपाली और 21 भारतीय शामिल हैं।

28 दिन से समुद्र में भटक रहे आंध्र प्रदेश के 8 मछुआरों को ट्रॉलर सहित सुरक्षित निकाला

देश

28 दिन से समुद्र में भटक रहे आंध्र प्रदेश के 8 मछुआरों को ट्रॉलर सहित सुरक्षित निकाला

ट्रॉलर में इंजन खराब और संचार बाधित हो जाने के कारण मछुआरे समुद्र की तेज धारा और हवाओं के कारण नियंत्रणहीन बह रहे थे। मछुआरों के सुरक्षित लौटने से उनके परिवारों और मछुआरा समुदाय में राहत है।