मीरजापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, ओझला पुल पर 75.620 मीटर दर्ज

प्रशासन और तटीय इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ी

मीरजापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, ओझला पुल पर 75.620 मीटर दर्ज

स्थानीय प्रशासन ने जल स्तर की निगरानी के साथ ग्रामवासियों को नदी के किनारे जाने और गंभीर पानी में प्रवेश करने से बचने की सलाह दी है।

मीरजापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा ओझला पुल पर 75620 मीटर दर्ज

मीरजापुर, 01 सितंबर (हि.स.) : जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के ओझला पुल गेज स्थल पर मंगलवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 75.620 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में पिछले 12 घंटे के दौरान कुल नौ सैंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। जलस्तर फिलहाल चेतावनी बिंदु से नीचे है लेकिन लगातार बढ़ाव को देखते हुए प्रशासन और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। गंगा के जलस्तर में प्रति घंटे करीब 0.75 सैंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की जा रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार ओझला पुल पर गंगा का चेतावनी स्तर 76.724 मीटर, जबकि खतरे का स्तर 77.724 मीटर निर्धारित है। गंगा का उच्चतम बाढ़ स्तर 80.340 मीटर है। वर्तमान जलस्तर चेतावनी स्तर से करीब 1.10 मीटर नीचे है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए गंगा के किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ाने की जरूरत है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों से नदी के किनारे जाने और बढ़े पानी में प्रवेश करने से बचने की अपील की जा रही है।

संबंधित सामग्री

आईएएस दिव्या मित्तल ने त्यागपत्र दिया, लिखा भावुक पोस्ट

देश

आईएएस दिव्या मित्तल ने त्यागपत्र दिया, लिखा भावुक पोस्ट

संघर्षों में साथ चलते हुए मैंने सीखा कि हर सरकारी फाइल के पीछे एक व्यक्ति है और उसकी गरिमा बनाए रखना ही न्याय है।

वाराणसी में 20 मिलीमीटर प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा गंगा नदी का जलस्तर, बदला गया स्नान का स्थान

देश

वाराणसी में 20 मिलीमीटर प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा गंगा नदी का जलस्तर, बदला गया स्नान का स्थान

 हिमालय की पहाड़ियों पर तेज बारिश से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा है। साेमवार काे इसका असर वाराणसी में भी दिख रहा है।