गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर गंभीर

गुरुग्राम में भयंकर कार दुर्घटना

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर गंभीर

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार टोयोटा कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना। ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।

गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त ड्राइवर गंभीर

गुरुग्राम, (हि.स.)। यहां द्वारका एक्सप्रेसवे पर बुधवार की आधी रात को एक तेज रफ्तार टोयोटा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अनियंत्रित होकर वह कार डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। इस हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। राह चलते लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।बताया जा रहा है कि टोयोटा कार को लेकर ड्राइवर दिल्ली से गुरुग्राम आ रहा था। कार की गति भी तेज थी। जैसे ही कार चालक कार लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-104 के पास एक मोड़ के पास पहुंचा तो कार अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर से जा टकराई। कार की डिवाइडर से टक्कर इतनी भयंकर थी कि उसके आगे का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। राह चलते लोगों ने घायल ड्राइवर को कड़ी मशक्कत से गाड़ी से बाहर निकाला। इस हादसे के बाद पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस उसकी पहचान में जुटी है।

संबंधित सामग्री

डंपर-कार की भिड़ंत में भाई-बहन की मौत, दो युवतियां घायल

देश

डंपर-कार की भिड़ंत में भाई-बहन की मौत, दो युवतियां घायल

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने गैस कटर समेत रैस्क्यू उपकरणों की मदद से चारों कार सवारों को बाहर निकाला।

 स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो सवार पति-पत्नी की मौत, दो बच्चों समेत चार घायल 

देश

 स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो सवार पति-पत्नी की मौत, दो बच्चों समेत चार घायल 

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया

डंपर की टक्कर से कार सवार एक ही परिवार के 4 लाेगाें की मौत, 6 वर्षीय बच्ची घायल

देश

डंपर की टक्कर से कार सवार एक ही परिवार के 4 लाेगाें की मौत, 6 वर्षीय बच्ची घायल

बांदा-बहराइच मार्ग पर बिंदौरा चौराहे के पास जब कार यू-टर्न लेने लगी तो तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई।

मोहाली के पास सड़क हादसे में जिम मालिक और ड्राइवर की मौत, आवारा जानवर को बचाते हुए फॉर्च्यूनर पलटी

पंजाब

मोहाली के पास सड़क हादसे में जिम मालिक और ड्राइवर की मौत, आवारा जानवर को बचाते हुए फॉर्च्यूनर पलटी

मोहाली में शुक्रवार को लुधियाना के एक युवक (23) 'मनजोत सिंह' और चालक रवि कुमार की मौत एक पशु टकराव हादसे में हुई।

गुरुग्राम में खेडक़ीदौला और द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स बढ़ा

हरियाणा

गुरुग्राम में खेडक़ीदौला और द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स बढ़ा

गुरुग्राम और द्वारका एक्सप्रेसवे पर विभिन्न वाहनों के लिए टोल टैक्स में बढ़ोतरी हुई है। खेडक़ीदौला टोल प्रति चक्कर 100 रुपये और द्वारका एक्सप्रेसवे 225 रुपये हो गया है।