रातभर हुई मूसलाधार बारिश से गुवाहाटी के कई इलाकों में भारी जल जमाव

गुवाहाटी में बाढ़ की स्थिति खतरनाक

रातभर हुई मूसलाधार बारिश से गुवाहाटी के कई इलाकों में भारी जल जमाव

गुवाहाटी में रात भर की मूसलाधार बारिश ने शहर के प्रमुख क्षेत्रों में कृत्रिम बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी। सड़कें पूरी तरह से जलभराव के कारण बंद हुईं और यातायात पर असर पड़ा।

रातभर हुई मूसलाधार बारिश से गुवाहाटी के कई इलाकों में भारी जल जमाव

गुवाहाटी, (हि.स.) रातभर हुई मूसलाधार बारिश के बाद सोमवार सुबह गुवाहाटी के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। शहर के विभिन्न हिस्सों में कृत्रिम बाढ़ जैसे हालात बन गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। गुवाहाटी के जोराबाट, बेहारबाड़ी, अहोमगांव, हातीगांव, गड़चुक, सर्वे, मालीगांव, जालुकबाड़ी, चांदमारी, शिलपुखुरी, तरुण नगर, अनिल नगर और नवीन नगर सहित कई क्षेत्रों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों को घुटनों तक पानी में होकर आवागमन करना पड़ा, जबकि कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। लगातार बारिश के चलते प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आने वाले समय में औऱ भी बरिश की संभावना जताई गयी है, जिसके चलते स्थिति और भी गंभीर होने के आसार बने हुए हैं।
 

संबंधित सामग्री

असम के 441 गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में

देश

असम के 441 गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में

असम में बाढ़ से 112,718 लोग प्रभावित हुए हैं और 441 गांव अभी भी इसकी चपेट में हैं।

हिमाचल के कई हिस्सों में भारी बारिश, 16 अगस्त तक अलर्ट, मंडी में 245 ट्रांसफार्मर बंद

हिमाचल

हिमाचल के कई हिस्सों में भारी बारिश, 16 अगस्त तक अलर्ट, मंडी में 245 ट्रांसफार्मर बंद

हिमाचल प्रदेश में माैसम विभाग ने 16 अगसत तक कुछ स्थानों पर बारिश का दाैर जारी रहने का अनुमार जताया है।