27 लाख की हैरोइन पकड़ी, 5 काबू

पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के साथ

27 लाख की हैरोइन पकड़ी, 5 काबू

नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत जिला पुलिस ने 5 आरोपियों को काबू करके करीब 27 लाख रुपए की हैरोइन बरामद की है।

27 लाख की हैरोइन पकड़ी 5 काबू

सिरसा, 13 अगस्त (हि.स.) : नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत जिला पुलिस ने गुरुवार काे 5 आरोपियों को काबू करके करीब 27 लाख रुपए की हैरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान छमिंद्र सिंह, सहदेव, राजकुमार, श्याम लाल व विक्रम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि टीम गश्त व चैकिंग के दौरान डबवाली उपमंडल के गांव रामपुरा बिश्रोइयां क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक पुलिस टीम को देखकर वापिस जाने लगा। संदेह के आधार पर उसे घेरकर जब तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 133 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। इसके अलावा सी.आई.ए. ऐलनाबाद पुलिस ने गांव बरासरी क्षेत्र से 10 ग्राम हैरोइन सहित बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान सहदेव के रूप में हुई है। उधर सी.आई.ए. सिरसा पुलिस ने जिले के गांव भावदीन क्षेत्र से बाइक सवार तीन युवकों को काबू कर उनके कब्जे से 10 ग्राम हैरोइन बरामद की है। सी.आई.ए. सिरसा प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्करों की पहचान राजकुमार, श्याम लाल तथा विक्रम के रूप में हुई है, जिनके खिलाफ संबंधित थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 

प्रमुख खबरें