मालदा में प्रेम संबंध को लेकर गृहिणी की हत्या, देवर गिरफ्तार

आरोपित ने कुल्हाड़ी से गले पर किया वार

मालदा में प्रेम संबंध को लेकर गृहिणी की हत्या, देवर गिरफ्तार

घटना के वक्त महिला का पति घर पर मौजूद नहीं था और उनके दो नाबालिग बच्चे भी घर के बाहर खेल रहे थे।

मालदा में प्रेम संबंध को लेकर गृहिणी की हत्या देवर गिरफ्तार

मालदा, 6 सितंबर (हि. स.) : जिले के हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र के रामनगर बैसा इलाके में कथित प्रेम संबंध को लेकर एक गृहिणी की हत्या का आरोप उसके देवर पर लगा है। मृतका का नाम अमृता ओरांव (27) बताया गया है, जबकि गिरफ्तार आरोपित का नाम पांचू ओरांव उसका देवर है। शनिवार रात हुई इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के समय अमृता घर में खाना बनाने में व्यस्त थी। उसका पति नंदलाल ओरांव उस समय घर पर मौजूद नहीं था और उनके दो नाबालिग बच्चे भी घर के बाहर खेल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पांचू ओरांव अचानक पीछे से कुल्हाड़ी लेकर आया और अमृता पर हमला कर दिया। हमले में उसके गले में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद वह मौके पर ही गिर पड़ी। अमृता की चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर चांचल के एसडीपीओ सोमनाथ साहा और हरिश्चंद्रपुर थाने के आईसी सुमित कुमार घोष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया और आरोपित पांचू ओरांव को गिरफ्तार कर लिया गया। परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि अमृता और उसके देवर पांचू के बीच घनिष्ठ संबंध थे। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में उनके संबंधों में तनाव पैदा हो गया था और अमृता आरोपित से दूरी बनाने लगी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी आशंका जताई गई है कि अमृता के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने के संदेह में आरोपित ने यह हमला किया हो सकता है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर घटना के पीछे की पूरी वजह जानने का प्रयास कर रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित सामग्री

पति ने हैड कांस्टेबल पत्नी पर चाकू से किए कई वार, मौत

देश

पति ने हैड कांस्टेबल पत्नी पर चाकू से किए कई वार, मौत

पत्नी को चाकू घाेंपने के बाद पति ने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

गौ-तस्करी में 3 गिरफ्तार 

देश

गौ-तस्करी में 3 गिरफ्तार 

बरियारपुर थाना क्षेत्र में गौवंशों के अवैध व्यापार से संबद्ध तसकीर करने वाले तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक आरोपी की दाहिने पैर पर गोली लग गई, और फायरिंग में घायल हुए। गिरफ्तारी का आधार था अप्रयुक्त टस्करी गाड़ियाँ, खाली कागजातों सहित तस्करी सामग्री। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की, तीन आरोपियों की पहचान यादव परिवार से मिली

सहारनपुर का गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में जख्मी, गिरफ्तार

देश

सहारनपुर का गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में जख्मी, गिरफ्तार

पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिल और गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद किए हैं।

होशियारपुर: नकली माइनिंग अधिकारी बनकर पैसे वसूलने वाले दो लोग गिरफ्तार, केस दर्ज

पंजाब

होशियारपुर: नकली माइनिंग अधिकारी बनकर पैसे वसूलने वाले दो लोग गिरफ्तार, केस दर्ज

हाजीपुर थाना ने दो लोगों, चौहान परिवार के रविंदर सिंह और हरप्रीत सिंह को धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। वे 'नकली माइनिंग अधिकारी' बनकर टिपर और ट्रैकर ड्राइवरों से गैरकानूनी तरीके से ₹1,000 से ₹2,000 वसूल कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

होशियारपुर में सरपंच की तेजधार तेजधार हथियारों से हमला करके हत्या

पंजाब

होशियारपुर में सरपंच की तेजधार तेजधार हथियारों से हमला करके हत्या

होशियारपुर के गाँव आनंदगढ़ के सरपंच सतपाल का रात में तेजधार हथियारों से पांच लोगों द्वारा हमला करने के बाद कई बार कार से कुचलकर हत्या कर दी गई।