प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा

बंगाल में बूथ स्तर तक होंगे कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा

अभियान के तहत 'सेवा में मेरा योगदान' कार्यक्रम के तहत लोगों को स्वच्छता, जरूरतमंदों की सहायता, नदियों और जलाशयों के पुनरुद्धार, जल संरक्षण और कचरा पृथक्करण जैसे कार्यों से जोड़ा जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से सेवा संकल्प अभियान चलाएगी भाजपा

कोलकाता, 7 सितंबर (हि. स.) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक देशभर में 'सेवा संकल्प अभियान' चलाने की योजना बनाई है। पश्चिम बंगाल में यह अभियान बूथ से लेकर जिला स्तर तक आयोजित किया जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने सोमवार को साल्ट लेक स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। अभियान के तहत 'सेवा में मेरा योगदान' कार्यक्रम के तहत लोगों को स्वच्छता, जरूरतमंदों की सहायता, नदियों और जलाशयों के पुनरुद्धार, जल संरक्षण और कचरा पृथक्करण जैसे कार्यों से जोड़ा जाएगा। अभियान के तहत 'सेवा सेतु अभियान' के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए तीन दिवसीय विशेष शिविर लगाए जाएंगे। प्रथम चरण में प्रत्येक ब्लॉक में शिविर आयोजित होंगे और बाद में इन्हें बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कौन क्या खाएगा या क्या पहनेगा, इसे लेकर भाजपा का कोई मत नहीं है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कोई भी खान-पान की आदत अपनाने का व्यक्तिगत निर्णय ले सकता है और भाजपा उसे किसी भी तरह से प्रभावित नहीं करेगा। इसके अलावा, अभियान के दौरान बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, कविता पाठ और अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। युवा पीढ़ी की नवाचार क्षमता को बढ़ावा देने के लिए कोलकाता समेत पांच शहरों में विज्ञान कांग्रेस आयोजित करने की योजना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 'सेवा संकल्प अभियान' के जरिए प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की प्रशासनिक यात्रा, उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं और इन योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलाव को जनता तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही पार्टी का लक्ष्य इस एक महीने को समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा कार्यों से जोड़ने वाले व्यापक सामाजिक अभियान में बदलना है।

प्रमुख खबरें