भावनगर में जहरीली शराब से 3 की मौत, 17 अस्पताल में भर्ती

नकली ‘रॉयल स्टैग’ ब्रांड की शराब का कहर

भावनगर में जहरीली शराब से 3 की मौत, 17 अस्पताल में भर्ती

जिला कलैक्टर के अनुसार फिलहाल सिविल अस्पताल में 8 और निजी अस्पतालों में 9 मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

भावनगर में जहरीली शराब से 3 की मौत 17 अस्पताल में भर्ती

भावनगर (गुजरात), 19 अगस्त (हि.स.) : भावनगर जिले में नकली ‘रॉयल स्टैग’ ब्रांड की शराब का कहर बरपा है। जहरीली शराब के सेवन की आशंका के बीच दो और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर तीन पहुंच गई है। मृतकों की पहचान कार्तिक अश्विनभाई मकवाणा (40), उपेंद्र सिंह चंद्र सिंह गोहिल (25) और मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी नरेंद्र सिंह यादव के रूप में हुई है। जिला कलैक्टर के अनुसार फिलहाल सिविल अस्पताल में 8 और निजी अस्पतालों में 9 मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है। राज्य सरकार ने घटना की जांच स्टेट मॉनीटरिंग सेल (एस.एम.सी.) को सौंप दी है। 18 अगस्त देर रात्रि उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर राज्य पुलिस प्रमुख जी.एस. मलिक, आई.बी. प्रमुख और अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। एस.एम.सी. के एस.पी. मयूर चावड़ा को तत्काल भावनगर भेजकर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि घोघा तहसील के खरकड़ी गांव में 16 अगस्त की रात 7 दोस्तों ने शराब पार्टी की। इसके बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उपेंद्र सिंह गोहिल की उपचार के दौरान सहित अन्य दो लोगों की भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह मामला फिलहाल लठ्ठाकांड नहीं बल्कि नकली ‘रॉयल स्टैग’ शराब के सेवन से जुड़ा माना जा रहा है। नकली शराब की सप्लाई करने के आरोप में पुलिस ने चार बूटलेगरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, जिसके बाद मौत के वास्तविक कारणोंं की पुष्टि होगी।
 

प्रमुख खबरें