झुंझुनू में स्कूटी सवार दंपती को डंपर ने कुचला, बी.एड. के पेपर देने जा रही पत्नी की हादसे में मौत

झुंझुनू में दर्दनाक हादसा

झुंझुनू में स्कूटी सवार दंपती को डंपर ने कुचला, बी.एड. के पेपर देने जा रही पत्नी की हादसे में मौत

राजस्थान के झुंझुनू में एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को कुचल दिया, जिसमें पत्नी की मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल है।

झुंझुनू में स्कूटी सवार दंपती को डंपर ने कुचला बीएड के पेपर देने जा रही पत्नी की हादसे में मौत

झुंझुनू,  (हि.स.) झुंझुनू जिले में एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई और पति की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे जयपुर रेफर किया गया है। युवक पत्नी को एग्जाम दिलाने जा रहा था। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसा झुंझुनू शहर में कोतवाली थाना इलाके के गोलाई मोड़ पंचदेव मंदिर के आगे इंडाली बाइपास पर बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे हुआ।
कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि हादसे में पूजा मेघवाल (24) की मौत हो गई है। जबकि मनजीत मेघवाल (29) की गंभीर हालत बनी हुई है। पुलिस के अनुसार पूजा झुंझुनू के राजस्थान कॉलेज से बीएड कर रही थी। बुधवार को उसका एग्जाम था। सुबह वह पति मनजीत के साथ सोलाना से निकली थी। दोनों स्कूटी पर थे। इसी दौरान इंडाली गेट के पास गोलाई मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने पति-पत्नी को टक्कर मार दी। अचानक सामने से आए डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। डंपर पूजा के कमर से ऊपर के हिस्से को कुचलते हुए निकल गया। वहीं युवक उछलकर दूर जा गिरा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मिले मोबाइल से युवक के घर पर कॉल किया और उन्हें हादसे के बारे में बताया। परिजनों ने बताया कि पूजा एग्जाम के चलते 3 महीने के मासूम बेटे को घर पर ही छोड़कर गई थी। मनजीत के पिता की मौत हो चुकी है। घर पर बच्चे के साथ उसकी मां थी। मनजीत की दो बहनें भी हैं जिनकी शादी हो चुकी है। मनजीत पेट्रोल पंप पर सेल्समेन है। हादसे के बाद मेघवाल समाज के लोग बीडीके अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर इकट्ठा हुए। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने तक शव लेने से इनकार कर दिया।

संबंधित सामग्री

अयाेध्या की एसडीआरएफ टीम ने 22 घंटे बाद तालाब से खाेज निकाला मासूम का शव

देश

अयाेध्या की एसडीआरएफ टीम ने 22 घंटे बाद तालाब से खाेज निकाला मासूम का शव

विंध्याचल निवासी मुजीद का बेटा अनस (3) अमेठी थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 11 स्थित ग्राम कटरा राजा हिम्मत सिंह के समदिया मोहल्ले में अपने ननिहाल आया था।

खेत से लौट रही महिला की वज्रपात से मौत

देश

खेत से लौट रही महिला की वज्रपात से मौत

महिला खेत में काम कर रही थी कि बारिश और आसमानी बिजली चमकने लगी, जिसने उसे चपेट में ले लिया।

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

देश

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

हादसे में कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सैंटर रैफर किया गया है।

अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की मौत

दुनिया

अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की मौत

विमान ने कई वाहनों को टक्कर मारी और उसमें आग लग गई।

छात्रावास में 8 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

देश

छात्रावास में 8 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

प्रियांशु शानवी पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था और विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था।