केदारनाथ धाम यात्रा के लिए बर्फ हटाने की तैयारियां तेज

केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियां

केदारनाथ धाम यात्रा के लिए बर्फ हटाने की तैयारियां तेज

उत्तराखंड में केदारनाथ धाम यात्रा से पहले बर्फ हटाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष टीमें तैनात की हैं।

केदारनाथ धाम यात्रा के लिए बर्फ हटाने की तैयारियां तेज

रुद्रप्रयाग,28 मार्च(वार्ता) उत्तराखंड(रुद्रप्रयाग) जनपद में आगामी 22 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रही विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशों के क्रम में केदारनाथ पैदल मार्ग पर जमी भारी बर्फ को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं के लिए यात्रा मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।
वहीं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अधिशासी अभियंता राजविंद सिंह ने आज जानकारी देते हुए बताया कि केदारनाथ मार्ग पर कई स्थानों पर अत्यधिक बर्फ जमी हुई है। विशेष रूप से भैरव और कुबेर ग्लेशियर क्षेत्र में 15 से 18 फीट तक बर्फ पाई गई है, जिसे हटाने का कार्य चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी निरंतर जारी है।
प्रशासन द्वारा बर्फ हटाने के लिए 60 मजदूरों की टीम तैनात की गई है, जिन्हें दो भागों में विभाजित कर अलग-अलग स्थानों पर कार्य में लगाया गया है। एक 30 सदस्यीय टीम केदारनाथ धाम से नीचे की ओर बर्फ हटाने का कार्य कर रही है, जबकि दूसरी 30 सदस्यीय टीम छोटी लिंचोली से ऊपर की ओर बढ़ते हुए लगभग 6 प्रमुख ग्लेशियर पॉइंट्स पर जमी बर्फ को हटाने में जुटी हुई है।
आगे की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि तैनात मजदूर पूरी लगन और उत्साह के साथ कार्य कर रहे हैं, ताकि यात्रा शुरू होने से पहले मार्ग पूरी तरह से तैयार किया जा सके। साथ ही प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि आवश्यकता पड़ी तो अतिरिक्त मजदूरों की तैनाती कर कार्य को और गति दी जाएगी।

संबंधित सामग्री

3.20 करोड़ की साइबर ठगी का वांछित आरोपित कोलकाता से गिरफ्तार

देश

3.20 करोड़ की साइबर ठगी का वांछित आरोपित कोलकाता से गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 2 मोबाइल फोन, 4 सिम कार्ड और एचपी कंपनी का 1 लैपटॉप भी बरामद किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

देश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी कारागारों, पुलिस थानों तथा रिजर्व पुलिस लाइन्स में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाए जाने के निर्देश दिए हैं।

डंपर-कार की भिड़ंत में भाई-बहन की मौत, दो युवतियां घायल

देश

डंपर-कार की भिड़ंत में भाई-बहन की मौत, दो युवतियां घायल

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने गैस कटर समेत रैस्क्यू उपकरणों की मदद से चारों कार सवारों को बाहर निकाला।

ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगी : मदन कौशिक

देश

ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगी : मदन कौशिक

मंत्री ने संभावित खतरे वाले क्षेत्रों में रियल टाइम मॉनीटरिंग और पूर्व चेतावनी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा से शिवमय हुआ देहरादून

देश

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा से शिवमय हुआ देहरादून

‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय बना रहा।