केरल के मुख्यमंत्री चयन के लिए खरगे के आवास पर समाप्त हुई बैठक

केरल मुख्यमंत्री चयन पर चर्चा

केरल के मुख्यमंत्री चयन के लिए खरगे के आवास पर समाप्त हुई बैठक

केरल में मुख्यमंत्री पद के चयन हेतु चली लंबी बैठक खत्म; राहुल गांधी, खरगे सहित शीर्ष नेतृत्व ने दावेदारों से की चर्चा, फैसला जल्द

केरल के मुख्यमंत्री चयन के लिए खरगे के आवास पर समाप्त हुई बैठक

नई दिल्ली, 09 मई (हि.स.)। केरल में मुख्यमंत्री पद के चयन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर चली लंबी बैठक शनिवार देर शाम समाप्त हो गई। बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं ने मुख्यमंत्री पद के दावेदारों और केरल कांग्रेस नेतृत्व के साथ विस्तृत चर्चा की। जल्दी ही मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला जल्द हाईकमान की ओर से लिया जाएगा।बैठक के बाद कांग्रेस नेता दीपा दास मुंशी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि शाम 4 बजे से देर रात तक चली बैठक में लंबी चर्चा हुई। बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से अलग-अलग भी बातचीत की और सामूहिक रूप से भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने सभी को मार्गदर्शन दिया है।
दीपा दास मुंशी ने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों में केरल में कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा अति उत्साह में कुछ अनुशासनहीन घटनाएं हुईं, जो कांग्रेस की संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस प्रकार की गतिविधियों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता ने पार्टी को प्रचंड बहुमत दिया है और पार्टी नेतृत्व चाहता है कि इस जनादेश की गरिमा बनाए रखी जाए।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चयन को लेकर अंतिम निर्णय बहुत जल्द पार्टी हाईकमान की ओर से लिया जाएगा। कांग्रेस विधायक दल पहले ही एक पंक्ति का प्रस्ताव पारित कर हाईकमान को मुख्यमंत्री चुनने के लिए अधिकृत कर चुका है।बैठक में कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन, वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, केरल कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ, एआईसीसी पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक, अजय माकन और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद के लिए केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन और रमेश चेन्निथला के नामों पर चर्चा हुई।कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी ने तीनों संभावित उम्मीदवारों से अलग-अलग बातचीत की। इसके बाद तीनों नेताओं को साथ बैठाकर भी चर्चा की गई।इससे पहले, पार्टी पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक ने केरल के नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात कर उनकी राय जानी थी और अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दी थी।
उल्लेखनीय है कि केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा ने 140 में से 102 सीटों पर जीत दर्ज की है। इनमें कांग्रेस को 63 सीटें मिली हैं।

संबंधित सामग्री

दो दिवसीय दौरे पर कल रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी 

देश

दो दिवसीय दौरे पर कल रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी 

राहुल अपने दौरे के पहले दिन आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

6 प्रमंडलों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

देश

6 प्रमंडलों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

उन्होंने कहा कि जिला से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किए बिना किसी भी राजनीतिक लड़ाई को प्रभावी ढंग से नहीं लड़ा जा सकता।

संवाद की बजाय राजनीतिक प्रचार पर आधारित था पीएम का दिल्ली विवि कार्यक्रम : खरगे

दिल्ली

संवाद की बजाय राजनीतिक प्रचार पर आधारित था पीएम का दिल्ली विवि कार्यक्रम : खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे बोले - इस तरह के प्रयासों की जरूरत तभी पड़ती है, जब सत्ता जनता की पहुंच से बाहर हो जाती है।

जेपीएससी परीक्षा में धांधली पर भाजपा हमलावर, कहा- पेपर लीक नहीं लूट हुई है

दिल्ली

जेपीएससी परीक्षा में धांधली पर भाजपा हमलावर, कहा- पेपर लीक नहीं लूट हुई है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चार राज्यों में केवल तीन महिलाओं को मंत्री पद मिला है, जबकि केंद्रीय सरकार में महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व मिला है।

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेशभर में किया 'चीनी सत्याग्रह'

देश

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेशभर में किया 'चीनी सत्याग्रह'

मोदी सरकार के 100 दिन में महंगाई पर लगाम लगाने के दावे हवा-हवाई साबित हुए हैं।