अभिषेक बनर्जी पर बंगाल सरकार का एक्शन शुरू, अवैध निर्माण के आरोप में दो नोटिस जारी

नोटिस जारी अवैध निर्माण पर

अभिषेक बनर्जी पर बंगाल सरकार का एक्शन शुरू, अवैध निर्माण के आरोप में दो नोटिस जारी

कोलकाता नगर निगम ने अभिषेक बनर्जी और उनकी मां से जुड़ी संपत्तियों पर अवैध निर्माण के लिए नोटिस जारी किया। नोटिस में सात दिनों के भीतर अवैध हिस्सों को हटाने का निर्देश दिया गया है।

अभिषेक बनर्जी पर बंगाल सरकार का एक्शन शुरू अवैध निर्माण के आरोप में दो नोटिस जारी

कोलकाता, (हि. स.) कोलकाता नगर निगम ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से जुड़े दो पते पर अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया है। इनमें एक नोटिस अभिषेक की मां लता बनर्जी के नाम पर भेजा गया है, जबकि दूसरा नोटिस ‘लिप्स एंड बाउंड्स’ नामक संस्था को जारी किया गया है, जिसे अभिषेक बनर्जी से जुड़ा संगठन माना जाता है।
नगर निगम के भवन विभाग की ओर से ये दोनों नोटिस कोलकाता नगर निगम अधिनियम, 1980 की धारा 400(1) के तहत जारी किए गए हैं। इस धारा के तहत नगर आयुक्त को किसी भवन में स्वीकृत नक्शे से अलग बने अवैध हिस्से को तोड़ने या निर्माण कार्य रोकने का अधिकार प्राप्त है। हालांकि कार्रवाई से पहले संपत्ति मालिक को नोटिस देना अनिवार्य है। नोटिस में भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 73 स्थित 121 कालीघाट रोड और 188ए हरिश मुखर्जी रोड का उल्लेख किया गया है।
नगर निगम ने दावा किया है कि इन दोनों संपत्तियों में स्वीकृत योजना से बाहर निर्माण किया गया है। नोटिस में सात दिनों के भीतर अवैध हिस्सों को हटाने का निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि यदि संपत्ति मालिक स्वयं निर्माण नहीं हटाते हैं तो उन्हें यह बताना होगा कि नगर निगम कार्रवाई क्यों न करे।
नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो सात दिन से कम समय के नोटिस पर निगम स्वयं अवैध निर्माण ध्वस्त करेगा और इस कार्रवाई का खर्च संबंधित संपत्ति मालिक से वसूला जाएगा। इसके अलावा भवन का स्वीकृत नक्शा, निर्माण योजना और अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने को भी कहा गया है।
शनिवार को फलता में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सीधे तौर पर डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी की संपत्तियों पर निशाना साधा था। उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने कोलकाता नगर निगम से अभिषेक की संपत्तियों की सूची मंगवाई है। शुभेंदु ने आरोप लगाया था कि ‘लिप्स एंड बाउंड्स’ की कोलकाता में 24 संपत्तियां हैं और आमतला में महलनुमा कार्यालय बनाया गया है। उन्होंने कहा था कि इन सभी का हिसाब लिया जाएगा।
शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले की जांच के दौरान ‘लिप्स एंड बाउंड्स’ का नाम कई बार सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि इस संस्था के माध्यम से करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के पैसे का लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग की गई। इसी सिलसिले में अभिषेक बनर्जी को पूछताछ के लिए तलब भी किया जा चुका है।

संबंधित सामग्री

अगले छह माह में एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी : योगी

देश

अगले छह माह में एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी : योगी

मुख्यमंत्री ने साढ़े तीन हजार युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, साल 2017 से पहले की सरकारों पर उठाए सवाल 

क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश

दिल्ली

क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश

 दिल्ली उच्च न्यायालय ने क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश दिया है।

मेट्रो स्टेशन बंद करने पर सीजेआई बोले- दोपहर तक मामला नहीं सुलझा तो करेंगे हस्तक्षेप

दिल्ली

मेट्रो स्टेशन बंद करने पर सीजेआई बोले- दोपहर तक मामला नहीं सुलझा तो करेंगे हस्तक्षेप

सुप्रिम कोर्ट बार एसोसिएशन ने उच्चतम न्यायालय में दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने का प्रहास किया। मुख्य न्यायाधीश ने डिपॉजिटरी को रद्द करने की धारणा व्यक्त की और याचिका सुनवाई के दुरुस्त समय निर्धारित किए

सुप्रीम कोर्ट ने वकील पर हमले की जांच रिपोर्ट तलब की, दिल्ली पुलिस को सुरक्षा के निर्देश

दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने वकील पर हमले की जांच रिपोर्ट तलब की, दिल्ली पुलिस को सुरक्षा के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने पंकज शर्मा (वकील) पर हमले के बाद दिल्ली पुलिस की गतिविधियों पर सवाल उठाए. अपराधी गायब होने पर रिपोर्ट मांगी.

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा पंजाब सरकार को नोटिस जारी

देश

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा पंजाब सरकार को नोटिस जारी

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने पंजाब सरकार को जनगणना के संदर्भ में वाल्मीकि समुदाय के अपमान के आरोप में नोटिस जारी किया।