कोलकाता पुलिस ने ममता और अभिषेक बनर्जी को किया 'अनफॉलो'

कोलकाता पुलिस का बड़ा बदलाव

कोलकाता पुलिस ने ममता और अभिषेक बनर्जी को किया 'अनफॉलो'

पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों के बाद, कोलकाता पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ममता और अभिषेक बनर्जी को अनफॉलो कर दिया।

कोलकाता पुलिस ने ममता और अभिषेक बनर्जी को किया अनफॉलो

कोलकाता, (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अब कोलकाता पुलिस के आधिकारिक एक्स अकाउंट में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कोलकाता पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को ‘अनफॉलो’ कर दिया है। फिलहाल कोलकाता पुलिस का आधिकारिक एक्स अकाउंट कुल 42 अकाउंट्स को फॉलो कर रहा है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गृह मंत्रालय के आधिकारिक अकाउंट शामिल हैं।
गौरतलब है कि चार मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे, जिसमें भाजपा ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की। इसके बाद शनिवार को ब्रिगेड मैदान में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी राजनीतिक बदलाव के माहौल में कोलकाता पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट में यह परिवर्तन सामने आया।दूसरी ओर, नौ मई दोपहर तक ममता बनर्जी के एक्स और फेसबुक प्रोफाइल पर उनकी पहचान अब भी “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री” के रूप में दिखाई दे रही थी। चुनाव परिणाम आने के बाद ममता बनर्जी के आवास के बाहर की अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था भी हटा ली गई। पहले उनके घर की ओर जाने वाली सड़क पर कड़ी निगरानी रहती थी और आने-जाने वालों से पूछताछ की जाती थी।

        यहां तक कि स्थानीय निवासियों को भी पहचान पत्र साथ रखने को कहा जाता था। बाद में लालबाजार की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री के निवास पर अतिरिक्त सुरक्षा नहीं रहेगी, हालांकि प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर सुरक्षा मिलती रहेगी। इसी तरह अभिषेक बनर्जी के कैमैक्स स्ट्रीट स्थित कार्यालय और शांतिनिकेतन स्थित आवास से भी पुलिस सुरक्षा और स्कैनर हटा लिए गए हैं। उनके आवास पर मौजूद सुरक्षा संबंधी सरकारी उपकरण भी वापस ले लिए गए। अब कोलकाता पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ममता और अभिषेक बनर्जी को अनफॉलो किए जाने के बाद राज्य की राजनीति में इस मुद्दे को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।

संबंधित सामग्री

कोलकाता समेत बंगाल के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार

देश

कोलकाता समेत बंगाल के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार

कोलकाता में दिनभर बादल छाए रहने तथा बीच-बीच में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

दो दिवसीय दौरे पर कल रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी 

देश

दो दिवसीय दौरे पर कल रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी 

राहुल अपने दौरे के पहले दिन आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

कोलकाता में तृणमूल सांसद के उर्दू अखबार के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी

देश

कोलकाता में तृणमूल सांसद के उर्दू अखबार के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी

पश्चिम बंगाल में सरकार के बदलने के बाद ईडी की सक्रियता बढ़ी है, जिससे भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं पर जांच तेजी से चल रही है।

गौरव भाटिया ने ‘फर्जी पोस्ट’ को लेकर सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास को कानूनी कार्रवाई हेतु चेताया

दिल्ली

गौरव भाटिया ने ‘फर्जी पोस्ट’ को लेकर सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास को कानूनी कार्रवाई हेतु चेताया

मामला स्वतंत्र भारद्वाज नामक युवक को लेकर किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है।

लखनऊ पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

देश

लखनऊ पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व अन्य नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव अभियान की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।