मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जन्मभूमि में प्रकटे पालनहार

देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचे

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जन्मभूमि में प्रकटे पालनहार

रात के ठीक 12 बजते ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान का पूरा परिसर ढोल-नगाड़ों, घंटे-घड़ियालों, झांझ-मंजीरे, मृदंग और शंख की मंगलध्वनि से गूंज उठा।

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जन्मभूमि में प्रकटे पालनहार

मथुरा, 5 सितम्बर (हि.स.) : श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अजन्मे के जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही मथुरा पहुंच गए थे। भक्तों में कान्हा के दर्शन को लेकर गजब का उत्साह और उमंग देखने को मिली। रात के ठीक 12 बजते ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान का पूरा परिसर ढोल-नगाड़ों, घंटे-घड़ियालों, झांझ-मंजीरे, मृदंग और शंख की मंगलध्वनि से गूंज उठा। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की और राधे-कृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। महाआरती के साथ ही भक्तगण भक्ति रस में सराबोर होकर झूम उठे। रात 11 बजे तो श्रीगणेश और नवग्रह स्थापना के साथ पूजन होने लगा। 12 बजे शुभ घड़ी का संकेत हुआ और फिर गूंजने लगा जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पाल की....। कान्हा के चलित विग्रह को भागवत भवन में रजत कमल पुष्प पर विराजमान किया गया। यहां संस्थान के सचिव कपिल शर्मा, सदस्य गाेपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने सोने और चांदी से निर्मित कामधेनु गाय प्रतीक से दुग्धाभिषेक कराया गया। अभिषेक के दौरान भगवान श्रीकृष्ण पर गुलाब, चमेली और बेला के पुष्पों की अनवरत वर्षा होती रही। रजत कमल पुष्प में विराजमान भगवान के इस दिव्य स्वरूप का दर्शन कर भक्त भाव-विभोर हो गए। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान के प्राकट्य के साथ शुरू हुई महाआरती रात्रि 12ः10 बजे तक चली, जिसमें देश के कोने-कोने से आए संतों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया और जन्म की खुशियों में बधाई गीत गाए। श्रद्धालु उल्लास में ऐसे डूबे, मानों कान्हा ने उनकी मन की हर मुराद पूरी कर ली। रात डेढ़ बजे तक श्रद्धालुओं को दर्शन हुए। इस बार गर्भगृह में हुए लाला के अभिषेक को जन्मस्थान के बाहर एलईडी के जरिए प्रदर्शित किया गया।

संबंधित सामग्री

गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

देश

गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

योगी ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में कान्हा की विधि विधान से आराधना कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की।

शिमला के मंदिरों में 'जय श्री कृष्णा जय श्री राधे'

हिमाचल

शिमला के मंदिरों में 'जय श्री कृष्णा जय श्री राधे'

हिमाचल की राजधानी शिमला में जन्माष्टी के उपलक्ष्य में मंदिर खूबसूरत ढंग से सजाए गए हैं। भक्तजन श्रीकृष्ण भजन गायन करके मस्ती में झूमते दिखाई दे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के मठ-मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व की धूम, हर तरफ राधा-कृष्ण नाम की गूंज

देश

छत्तीसगढ़ के मठ-मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व की धूम, हर तरफ राधा-कृष्ण नाम की गूंज

जहां छत्तीसगढ़ के मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया हैं, वहीं भगवान के जयकारों से वातावरण कृष्णमयी हो गया है।

जन्माष्टमी पर नेताओं ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

देश

जन्माष्टमी पर नेताओं ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, ज्ञान और धर्म के संदेश से जीवन आलोकित होने की कामना

प्रधानमंत्री मोदी ने दी रक्षाबंधन और विश्व संस्कृति दिवस की शुभकामनाएं

दिल्ली

प्रधानमंत्री मोदी ने दी रक्षाबंधन और विश्व संस्कृति दिवस की शुभकामनाएं

मोदी ने रक्षाबंधन पर श्लोकों से जुड़े संदेश दिए, जो जय, समृद्धि और स्नेह को प्रोत्साहित करते हैं।