लिएंडर पेस ने भाजपा में शामिल होकर शुरू की नई राजनीतिक पारी

लिएंडर पेस भाजपा में शामिल

लिएंडर पेस ने भाजपा में शामिल होकर शुरू की नई राजनीतिक पारी

पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने भाजपा के साथ राजनीति में नई शुरुआत की। उन्होंने खेल ढांचे के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया और राज्य में युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया।

लिएंडर पेस ने भाजपा में शामिल होकर शुरू की नई राजनीतिक पारी

पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने भाजपा के साथ शुरू की नई राजनीतिक पारी, खेल ढांचे पर दिया जोर
कोलकाता, 04 अप्रैल (हि.स.)। भारत के पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होकर अपनी नई राजनीतिक पारी की औपचारिक शुरुआत की है। उन्होंने राज्य में युवाओं के सशक्तिकरण और खेल ढांचे के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। दिल्ली से कोलकाता लौटने के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पूर्व टेनिस स्टार ने शहर से अपने गहरे जुड़ाव का उल्लेख करते हुए इसे अपनी "मातृभूमि" बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल के युवाओं को मजबूत बनाना जरूरी है ताकि राज्य "वृद्धाश्रम" में न बदल जाए।
अपने बंगाली होने पर गर्व जताते हुए लिएंडर पेस ने कहा कि उनका जन्म और पालन-पोषण कोलकाता में हुआ और उनका इस शहर से भावनात्मक संबंध है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने खेल जीवन की शुरुआत मैदान में की थी, लेकिन राज्य में क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा अन्य खेलों के लिए पर्याप्त बुनियादी सुविधाओं की कमी है।पूर्व डेविस कप खिलाड़ी ने टेनिस सुविधाओं की कमी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्याप्त इनडोर कोर्ट नहीं होने के कारण गर्मी और मानसून जैसे मौसम में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में बाधा आती है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में टेनिस के लिए समर्पित स्टेडियम का अभाव है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि अवसर मिलने पर वह खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। पेस ने कहा कि यदि सही सुविधाएं और समर्थन मिले तो बंगाल के युवा अपनी पूरी क्षमता दिखा सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह आगामी चुनाव लड़ेंगे या नहीं, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भविष्य में वह खेल प्रशासन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।उल्लेखनीय है कि, पेस ने अक्टूबर 2021 में तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा था। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी, जिससे उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को लेकर चर्चा तेज हुई थी।अब भाजपा में शामिल होकर पेस ने सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाने का संकेत दिया है, खासकर ऐसे समय में जब भारत 2036 ओलंपिक जैसे दीर्घकालिक खेल लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

संबंधित सामग्री

कोलकाता समेत बंगाल के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार

देश

कोलकाता समेत बंगाल के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार

कोलकाता में दिनभर बादल छाए रहने तथा बीच-बीच में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

दो दिवसीय दौरे पर कल रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी 

देश

दो दिवसीय दौरे पर कल रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी 

राहुल अपने दौरे के पहले दिन आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

कोलकाता में तृणमूल सांसद के उर्दू अखबार के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी

देश

कोलकाता में तृणमूल सांसद के उर्दू अखबार के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी

पश्चिम बंगाल में सरकार के बदलने के बाद ईडी की सक्रियता बढ़ी है, जिससे भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं पर जांच तेजी से चल रही है।

गौरव भाटिया ने ‘फर्जी पोस्ट’ को लेकर सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास को कानूनी कार्रवाई हेतु चेताया

दिल्ली

गौरव भाटिया ने ‘फर्जी पोस्ट’ को लेकर सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास को कानूनी कार्रवाई हेतु चेताया

मामला स्वतंत्र भारद्वाज नामक युवक को लेकर किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है।

लखनऊ पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

देश

लखनऊ पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व अन्य नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव अभियान की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।