श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर छपरा में निकली भव्य शोभायात्रा

श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर छपरा में निकली भव्य शोभायात्रा

नगर परिक्रमा के दौरान जगह-जगह शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का किया स्वागत

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर छपरा में निकली भव्य शोभायात्रा

सारण, 05 सितंबर (हि.स.) : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में छपरा जंक्शन परिसर स्थित श्री संकट मोचन बालाजी हनुमान मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक बाजे-गाजे, ढोल और नगाड़ों की गूंज के बीच निकली शोभायात्रा से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। शोभायात्रा के दौरान ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’, ‘मदन गोपाल की’ और ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ जैसे जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। श्रद्धालुओं में भगवान श्रीकृष्ण के प्रति विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली। शोभायात्रा छपरा जंक्शन से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरी। नगर परिक्रमा के दौरान जगह-जगह शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्ति और उल्लास से सराबोर शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए नगर पालिका चौक स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजन में शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया।

संबंधित सामग्री

शिमला के मंदिरों में 'जय श्री कृष्णा जय श्री राधे'

हिमाचल

शिमला के मंदिरों में 'जय श्री कृष्णा जय श्री राधे'

हिमाचल की राजधानी शिमला में जन्माष्टी के उपलक्ष्य में मंदिर खूबसूरत ढंग से सजाए गए हैं। भक्तजन श्रीकृष्ण भजन गायन करके मस्ती में झूमते दिखाई दे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के मठ-मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व की धूम, हर तरफ राधा-कृष्ण नाम की गूंज

देश

छत्तीसगढ़ के मठ-मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व की धूम, हर तरफ राधा-कृष्ण नाम की गूंज

जहां छत्तीसगढ़ के मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया हैं, वहीं भगवान के जयकारों से वातावरण कृष्णमयी हो गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

देश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी कारागारों, पुलिस थानों तथा रिजर्व पुलिस लाइन्स में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाए जाने के निर्देश दिए हैं।

बलरामपुर की बेटियों ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर द्रौपदी मुर्मू को बांधी राखी

देश

बलरामपुर की बेटियों ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर द्रौपदी मुर्मू को बांधी राखी

प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि छात्राओं के लिए यह पल जहां जीवनभर याद रहने वाला है, वहीं विद्यालय परिसर सहित पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है।

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित होंगे 92 ड्रोन शो

पंजाब

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित होंगे 92 ड्रोन शो

प्रदेशभर में ड्रोन शो कार्यक्रम सितम्बर माह से शुरू किए जाएंगे। गुरु रविदास जी के संदेश युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का यह बड़ा प्रयास है।