बिहार के मधुबनी में महिला की मौत से क्षेत्र में तनाव

महिला की मौत पर मधुबनी में उथल-पुथल

बिहार के मधुबनी में महिला की मौत से क्षेत्र में तनाव

मधुबनी में एक 40 वर्षीय महिला की अमानवीय व्यवहार के बाद मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया।

बिहार के मधुबनी में महिला की मौत से क्षेत्र में तनाव

मधुबनी: अमानवीय व्यवहार से पीड़ित महिला का इलाज के दौरान मौत
मधुबनी, 01 मार्च (वार्ता) बिहार के मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमही गांव में न्याय की गुहार लगाने गई 40 वर्षीय महिला के साथ कथित अमानवीय व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है।
इलाज के दौरान पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला की मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतका की पहचान अमही गांव वार्ड संख्या-11 निवासी मो. सहासुद्दीन की पत्नी रौशन खातून के रूप में हुई है। आरोप है कि 25 फरवरी की सुबह वह अपनी फरियाद लेकर स्थानीय मुखिया कुमारी देवी के घर पहुंची थी, जहां विवाद बढ़ने पर मुखिया के परिजनों ने उसे खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। गंभीर हालत में महिला को पहले पीएचसी घोघरडीहा, फिर अनुमंडलीय अस्पताल फुलपरास और बाद में दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिये पीएमसीएच भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। त्वरित कार्रवाई करते हुये मुख्य आरोपी मुखिया के पुत्र मगनू सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी अमित कुमार ने करते हुये कहा कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
मृतका अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों समेत तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है।
सं. नीरज
वार्ता

संबंधित सामग्री

बीआरएस एमएलसी ताटा मधु गिरफ्तार

देश

बीआरएस एमएलसी ताटा मधु गिरफ्तार

पुलिस ने बीआरएस एमएलसी नवीन रेड्डी को भी कोकापेट स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया है।

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दुबई में बिहार पवेलियन का किया उद्घाटन 

दुनिया

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दुबई में बिहार पवेलियन का किया उद्घाटन 

वैश्विक मंच पर बिहार की औद्योगिक और नीतिगत क्षमताओं का प्रदर्शन राज्य को अंतर्राष्ट्रीय निवेश मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

6 प्रमंडलों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

देश

6 प्रमंडलों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

उन्होंने कहा कि जिला से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किए बिना किसी भी राजनीतिक लड़ाई को प्रभावी ढंग से नहीं लड़ा जा सकता।

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

देश

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

हादसे में कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सैंटर रैफर किया गया है।

हैलाकांदी में 1.3 लाख याबा टैबलेट बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

देश

हैलाकांदी में 1.3 लाख याबा टैबलेट बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

बरामद टैबलेट की अनुमानित कीमत छह करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है।