पलवल में पलटा यूपी के श्रद्धालुओं का वाहन ; 6 की मौत, 17 घायल

यादूपुर गांव के पास हुआ हादसा

पलवल में पलटा यूपी के श्रद्धालुओं का वाहन ; 6 की मौत, 17 घायल

गोगामेड़ी और श्री खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु।

पलवल में पलटा यूपी के श्रद्धालुओं का वाहन  6 की मौत 17 घायल

पलवल, 01 सितंबर (हि.स.) : कुंडली-मानेसर-पलवल मार्ग पर मंगलवार तड़के यादूपुर गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा 22 सीटर मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। मृतकों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। हादसे में घायल दो छोटी बच्चियों में 13 वर्षीय वाणी और आठ वर्षीय तनु भी शामिल हैं। दोनों को हल्की चोटें आई हैं। मिली जानकारी अनुसार वाहन में कुल 23 श्रद्धालु सवार थे। सभी उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं का दल गोगामेड़ी और श्री खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहा था। इसके बाद उनकी वृंदावन और बरसाना जाने की योजना थी। मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे यादूपुर गांव के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के बीच आपस में पारिवारिक संबंध और रिश्तेदारी बताई जा रही है। मृतकों की पहचान विजय सिंह यादव पुत्र हाकिम सिंह निवासी चंदा किशनपुर, रेशमा देवी पत्नी विनोद कुमार निवासी मैनपुरी, कमला देवी निवासी रामसुधु किशनपुर, राजकुमार, महेश राम सिंह निवासी मैनपुरी और सुधा पत्नी शेर सिंह के रूप में हुई है। वाहन के पलटते ही उसमें सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों का उपचार चल रहा है। सदर थाना प्रभारी हरिकिशन शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन से नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हादसे के वास्तविक कारणों और वाहन चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

दो दिवसीय दौरे पर कल रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी 

देश

दो दिवसीय दौरे पर कल रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी 

राहुल अपने दौरे के पहले दिन आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

देश

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

हादसे में कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सैंटर रैफर किया गया है।

अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की मौत

दुनिया

अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की मौत

विमान ने कई वाहनों को टक्कर मारी और उसमें आग लग गई।

गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

देश

गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

योगी ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में कान्हा की विधि विधान से आराधना कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की।

आधुनिक शिक्षा और नवाचार से नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे शिक्षक : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

देश

आधुनिक शिक्षा और नवाचार से नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे शिक्षक : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

काशी ने विश्व को ज्ञान का प्रकाश दिया, जबकि सारनाथ में भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश दिया था।