मीनाक्षी और नेहा ने अल्बानिया में जीते रजत पदक

भारतीय पहलवानों की बड़ी जीत

मीनाक्षी और नेहा ने अल्बानिया में जीते रजत पदक

मीनाक्षी और नेहा सांगवान ने मुहामेट मालो कुश्ती टूर्नामेंट में क्रमशः 53किग्रा और 57किग्रा फ्रीस्टाइल कैटेगरी में रजत पदक जीते।

मीनाक्षी और नेहा ने अल्बानिया में जीते रजत पदक

तिराना (अल्बानिया) 01 मार्च (वार्ता) भारतीय पहलवान मीनाक्षी और नेहा सांगवान ने मुहामेट मालो 2026 कुश्ती टूर्नामेंट में महिलाओं की 53किग्रा और 57किग्रा फ्रीस्टाइल कैटेगरी में रजत पदक जीते। शनिवार को खेले गये मुकाबले में महिलाओं के 53किग्रा वर्ग में, जो नॉर्डिक सिस्टम के तहत लड़ा गया था, मीनाक्षी ने न्यूट्रल एथलीट नतालिया मालिशेवा, जो 2025 यूरोपियन चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता से हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 25 साल की भारतीय पहलवान ने मालिशेवा के खिलाफ 5-0 की हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत की, लेकिन दूसरे राउंड में पोलैंड की रोक्साना मार्टा जसीना पर 7-0 से जीत के साथ जबरदस्त वापसी की।
इसके बाद मीनाक्षी ने कजाकिस्तान की अयाजान मार्काशेवा को पिन किया और इसके बाद तुर्किये की जेनेप येतगिल, जो तीन बार की यूरोपियन चैंपियनशिप की पदक विजेता पर 2-1 से जीत हासिल की।
इस बीच, 18 साल की नेहा सांगवान को फाइनल में यूक्रेन की दो बार की अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियन सोलोमिया विनीक से 8-7 से हार का सामना करते हुए रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
भारतीय पहलवान ने अपने पहले के मुकाबलों में दबदबा बनाया था, क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की अमांडा मार्टिनेज को 10-0 से और सेमीफाइनल में नॉर्वे की फेलिसिटास डोमजेवा को इतने ही स्कोर से हराया था।
72 किग्रा में दीक्षा मलिक पोलैंड की ओलंपियन विक्टोरिया चोलुज से अपना कांस्य पदक का मुकाबला 6-2 से हार गईं।
काजल (महिलाओं का 76किग्रा) और भारत के ग्रीको-रोमन पहलवान सौरभ (63किग्रा), चेतन (63किग्रा) और करनजीत सिंह (67किग्रा) पदक राउंड में जगह नहीं बना सके। इसी के साथ टूर्नामेंट में भारत के पदकों की संख्या छह हो गई जिनमें एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक शामिल है।

संबंधित सामग्री

राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक

दुनिया

राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के भारोत्तोलक वल्लुरी अजय बाबू ने भारतीय समयानुसार मंगलवार तड़के पुरुषों के 79 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन

दुनिया

एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन

मीनाक्षी और जैस्मीन सहित भारतीय महिला और पुरुष मुक्केबाजों ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2026 में सेमीफाइनल में जगह बनाई।