अदाणी पावर प्लांट में 24 घंटे के भीतर दूसरी मौत, मजदूरों में दहशत

मीरजापुर में दो मौतें

अदाणी पावर प्लांट में 24 घंटे के भीतर दूसरी मौत, मजदूरों में दहशत

मीरजापुर के अदाणी पावर प्लांट में दो दिनों में दो मौतें होने से मजदूरों में दहशत फैली है। दोनों मामलों की पुलिस जांच जारी है।

अदाणी पावर प्लांट में 24 घंटे के भीतर दूसरी मौत मजदूरों में दहशत

मीरजापुर (हि.स.)। मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित ददरी गांव के निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट में 24 घंटे के भीतर दूसरी मौत होने से मजदूरों में दहशत फैल गई है। बुधवार को ट्रक से लोहे की प्लेट उतारते समय भारी चद्दर के नीचे दबकर एक खलासी की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले प्लांट परिसर में एक कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला था।
 बिहार के नवादा जनपद निवासी चालक मोहम्मद अप्सर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से ट्रक में भारी लोहे की प्लेट लादकर प्लांट में माल उतारने पहुंचा था। ट्रक के साथ आया 27 वर्षीय खलासी छोटू शाह पुत्र मोहम्मद अनवर शाह ट्रक का पिछला डाला खोल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डाला खुलते ही ट्रक में लदी भारी लोहे की प्लेट तेजी से फिसलकर उसके ऊपर जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
साथी कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से प्लेट हटाकर घायल छोटू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरएस वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजन को सूचना दे दी है।
उधर, मंगलवार रात प्लांट में कार्यरत पश्चिम बंगाल निवासी 35 वर्षीय कमल पुत्र कंचन का शव फंदे से लटका मिला था। वह परिवार से दूर मीरजापुर में रहकर नौकरी कर रहा था। बताया गया कि शाम तक वह सामान्य रूप से काम कर रहा था, लेकिन देर रात उसका शव मिलने से कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई थी। लगातार दो मौतों के बाद प्लांट परिसर में भय और मातम का माहौल बना हुआ है।
थाना प्रभारी बाल मुकुंद मिश्र ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान

दिल्ली

भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो रही हैं।

एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम रवाना

दुनिया

एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम रवाना

भारत महिला हॉकी टीम ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया, ऐतिहासिक पांचवां स्थान हासिल किया और एशिया के लिए तैयार है।

कनोहर इलैक्ट्रिकल्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 317 करोड़ रुपए

दिल्ली

कनोहर इलैक्ट्रिकल्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 317 करोड़ रुपए

इसमें 50.11 लाख शेयर अलॉट किए गए। कंपनी पावर ट्रांसमिशन, रेलवे, रिन्यूएबल एनर्जी और बिजली वितरण में सक्रिय है।

भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से हराया, सैमीफाइनल के करीब पहुंचा

दुनिया

भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से हराया, सैमीफाइनल के करीब पहुंचा

मौजूदा चैंपियन भारत ने अब तक तीन मुकाबलों में दो जीत और एक ड्रॉ की उपलब्धि की है।

साइकिलिंग में देश का मान बढ़ाएगी झारखंड की सरिता कुमारी, एशियन गेम्स के लिए चयनित

दुनिया

साइकिलिंग में देश का मान बढ़ाएगी झारखंड की सरिता कुमारी, एशियन गेम्स के लिए चयनित

महासचिव शैलेंद्र पाठक ने बताया कि सरिता कुमारी ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न साइकिलिंग प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और क्षमता साबित की है।