नागदा : जैन समाज के विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली जानी, मुख्यमंत्री ...

मध्य प्रदेश विधानसभा भ्रमण

नागदा : जैन समाज के विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली जानी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से किया संवाद

जैन विद्यार्थी भोपाल के विधानसभा भ्रमण के दौरान समाधान कराए उनके मंत्री से सलाह-मश्वरा। शिक्षा विकास में सक्रियता के लिए प्रेरित किया गया।

नागदा  जैन समाज के विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली जानी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से किया संवाद

नागदा, (हि.स.) मध्‍य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा के जैन समाज के विद्यार्थियों ने मंगलवार को भोपाल पहुंचकर मध्यप्रदेश विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली को करीब से देखा और लोकतांत्रिक व्यवस्था की विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। नागदा-खाचरौद विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों की मुलाकात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से कराई गई। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से आत्मीय बातचीत करते हुए उनकी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं और विधानसभा भ्रमण से मिले अनुभवों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को समझना युवाओं के व्यक्तित्व विकास और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विधायक डॉ. चौहान ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और सुशासन की कार्यप्रणाली के प्रति समझ विकसित करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस अनुभव से विद्यार्थियों में जनसेवा और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति सकारात्मक सोच को बल मिलेगा।

संबंधित सामग्री

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा

देश

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा

अभियान के तहत 'सेवा में मेरा योगदान' कार्यक्रम के तहत लोगों को स्वच्छता, जरूरतमंदों की सहायता, नदियों और जलाशयों के पुनरुद्धार, जल संरक्षण और कचरा पृथक्करण जैसे कार्यों से जोड़ा जाएगा।

फिर गूंजेगी अखाड़े में पहलवानों की हुंकार, पारंपरिक खेलों को संवारने की तैयारी

देश

फिर गूंजेगी अखाड़े में पहलवानों की हुंकार, पारंपरिक खेलों को संवारने की तैयारी

मीरजापुर की पहचान केवल ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों तक सीमित नहीं है। यहां की मिट्टी ने वर्षों से पहलवानों और पारंपरिक कला के साधकों को तैयार किया है।

बदहाल शौचालय, बजबजाती नालियां और कचरे के लगे ढेर जनता के लिए परेशानी

देश

बदहाल शौचालय, बजबजाती नालियां और कचरे के लगे ढेर जनता के लिए परेशानी

यहां बुरी तरह चरमराई सफाई-व्यवस्था ने जहां प्रशासन का उदासीनता दिखाई है, वहीं लोगों की नाक में भी दम कर रखा है।

जसप्रीत सिंह जस्सी बने यूथ अकाली दल के राज्य महासचिव

पंजाब

जसप्रीत सिंह जस्सी बने यूथ अकाली दल के राज्य महासचिव

युवाओं को जोड़ना और पार्टी की सोच को घर-घर तक पहुंचाना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी।