राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा पंजाब सरकार को नोटिस जारी

नोटिस जारी किया पंजाब सरकार को

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा पंजाब सरकार को नोटिस जारी

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने पंजाब सरकार को जनगणना के संदर्भ में वाल्मीकि समुदाय के अपमान के आरोप में नोटिस जारी किया।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा पंजाब सरकार को नोटिस जारी

नई दिल्ली, (हि.स.) राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने सोमवार को जनगणना से संबंधित शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है। यह शिकायत राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना को दी गई थी।
शिकायत में कहा गया है कि जनगणना प्रक्रिया में वाल्मीकि समुदाय के संदर्भ में अपमानजनक शब्दों के उपयोग से समुदाय में रोष है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आयोग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को नोटिस जारी किया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने जनगणना संचालन निदेशालय, पंजाब के निदेशक तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग, पंजाब सरकार के प्रमुख सचिव को 15 दिनों के भीतर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना ने स्पष्ट किया है कि अनुसूचित जातियों के सम्मान, अधिकार और गरिमा की रक्षा आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आयोग इस विषय पर प्राप्त रिपोर्ट और कार्रवाई के आधार पर आगे आवश्यक कदम उठाएगा।
उल्लेखनीय है कि पंजाब में मादक पदार्थ और सामाजिक-आर्थिक जनगणना का पहला चरण चल रहा है। इसके तहत अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर मकानों की स्थिति, सुविधाओं और संपत्ति से जुड़े 33 सवाल पूछे जा रहे हैं। पहला चरण (हाउस लिस्टिंग और आवास जनगणना) दो भागों में विभाजित था। इसके तहत स्व-गणना की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की गई। वहीं, 15 मई से 13 जून तक कर्मचारी घर-घर जाकर डेटा संग्रह कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

भगवंत मान सरकार की ओर से कर्मचारियों को जन्माष्टमी का तोहफा

चंडीगढ़

भगवंत मान सरकार की ओर से कर्मचारियों को जन्माष्टमी का तोहफा

2020 के बाद भर्ती कर्मचारियों को मिलेगा केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता

पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन; अब तक रुकवाए गए 5 बाल विवाह : डा. बलजीत कौर

चंडीगढ़

पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन; अब तक रुकवाए गए 5 बाल विवाह : डा. बलजीत कौर

कहीं आसपास बाल विवाह की जानकारी मिले तो तुरंत चाइल्ड हैल्पलाइन 1098 पर सूचित करें।

खन्ना हलके की 1147 ‘सत्कार सखियाें’ काे कैबिनेट मंत्री सौंद ने किया सम्मानित 

पंजाब

खन्ना हलके की 1147 ‘सत्कार सखियाें’ काे कैबिनेट मंत्री सौंद ने किया सम्मानित 

‘मुख्यमंत्री मां-बेटी सत्कार योजना’ के अंतर्गत राखी मौके राशि जारी की गई, जिसका 75 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है।

खन्ना शहर की सुंदरता में लगेंगे चार चांद : तरुणप्रीत सौंद

पंजाब

खन्ना शहर की सुंदरता में लगेंगे चार चांद : तरुणप्रीत सौंद

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भगवंत मान सरकार का लक्ष्य पंजाब के शहरों को सफाई में मॉडल के तौर पर विकसित करना है ।

 पंजाब सरकार कर्मचारियों के साथ कर रही खिलवाड़ : प्रदीप भंडारी

दिल्ली

 पंजाब सरकार कर्मचारियों के साथ कर रही खिलवाड़ : प्रदीप भंडारी

पंजाब में 31, 370 गवर्नमैंट टीचिंग पोस्टें तथा 2424 कालेज एवं यूनिवर्सिटी में खाली हैं। वहीं 2952 पोस्टों हायर एजुकेशन की भी खाली हैं।