दीघा में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, 12 होटलों को नोटिस

राज्यव्यापी खाद्य सुरक्षा सप्ताह शुरू

दीघा में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, 12 होटलों को नोटिस

जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कई रेस्तरां में कई दिन पुराना बासी मुर्गा और मछली परोसी जा रही थी। बासी खाने की बदबू छुपाने के लिए नियमों को ताक पर रखकर 'फूड सैंट' का इस्तेमाल किया जा रहा था।

दीघा में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई 12 होटलों को नोटिस

मेदिनीपुर, 02 सितंबर (हि. स.) : राज्यव्यापी खाद्य सुरक्षा सप्ताह के पहले ही दिन मंगलवार को देर शाम तक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दीघा और जगन्नाथ मंदिर परिसर के आसपास जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। घटिया और अस्वास्थ्यकर भोजन परोसने के आरोप में दीघा के 12 होटल-रेस्तरां को कानूनी नोटिस जारी किया गया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, पूर्व मेदिनीपुर के जिलाधिकारी निरंजन कुमार, कांथी के एसडीएम प्रतीक अशोक धुमाल, उपभोक्ता संरक्षण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में तटीय शहर के 20 होटल-रेस्तरां में अचानक जांच की गई। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कई रेस्तरां में कई दिन पुराना बासी मुर्गा और मछली परोसी जा रही थी। बासी खाने की बदबू छुपाने के लिए नियमों को ताक पर रखकर 'फूड सेंट' का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके अलावा बिरयानी में खाने वाले रंग के बजाय सेहत के लिए हानिकारक केमिकल युक्त रंगों की मिलावट पाई गई। मंगलवार देर शाम नंदीग्राम स्वास्थ्य जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी विश्वजीत मान्ना ने बताया कि दीघा के 20 होटल-रेस्तरां में छापेमारी कर 15 स्थानों से भोजन के नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। बड़ी लापरवाही पाए जाने पर 12 होटलों को कारण बताओ (कानूनी) नोटिस थमाया गया है। आम जनता के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। गौरतलब है कि इसी दिन एगरा शहर में भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई रेस्तरां, बेखौफ बेकरियों और गोदामों में छापेमारी की। वहां से भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट के बिस्कुट, चॉकलेट और नमकीन (चनाचूर) जब्त किए गए तथा दो रेस्तरां और एक नमकीन फैक्ट्री को नोटिस जारी किया गया।

संबंधित सामग्री

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने एक्सपायर्ड जूस और बासी मिठाइयां पकड़ीं

देश

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने एक्सपायर्ड जूस और बासी मिठाइयां पकड़ीं

दुकानदारों और रेस्तरां संचालकों को आगामी 7 दिनों के भीतर साफ-सफाई और निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जल्द सुधरेगी तारापुर अस्पताल की तस्वीर, मिलेगी बेहतर इलाज सुविधा : अर्जुन सिंह

देश

जल्द सुधरेगी तारापुर अस्पताल की तस्वीर, मिलेगी बेहतर इलाज सुविधा : अर्जुन सिंह

तारापुर अस्पताल समशेरगंज और आसपास के इलाके के लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। ऐसे में अस्पताल की आधारभूत संरचना और चिकित्सा सेवाओं में सुधार होने से बड़ी संख्या में लोगाें को लाभ मिलेगा।

1 जनवरी से छत्तीसगढ़ के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने पर करें काम : मंत्री जायसवाल

देश

1 जनवरी से छत्तीसगढ़ के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने पर करें काम : मंत्री जायसवाल

राज्य में अब तक 2.63 करोड़ नागरिकों के आयुष्मान भारत हैल्थ अकाऊंट बनाए जा चुके हैं।

राज्यपाल डेका ने लोकभवन में किया ध्वजारोहण

देश

राज्यपाल डेका ने लोकभवन में किया ध्वजारोहण

राज्यपाल ने लोकभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

हेपेटाइटिस दिवस : मुख्यमंत्री ने हेपेटाइटिस-मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया

हेल्थ

हेपेटाइटिस दिवस : मुख्यमंत्री ने हेपेटाइटिस-मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य को हेपेटाइटिस-मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, उचित उपचार, टीकाकरण और जन-जागरूकता के माध्यम से इस बीमारी को रोका जा सकता है।