दो दिवसीय दौरे पर कल रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी

'दिशा' बैठक में शामिल होंगे सांसद

दो दिवसीय दौरे पर कल रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी

राहुल अपने दौरे के पहले दिन आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

दो दिवसीय दौरे पर कल रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी 

रायबरेली, 7 सितम्बर (हि. स.) : रायबरेली से सांसद राहुल गांधी 8 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी लखनऊ से सड़क मार्ग से सीधे जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने सोमवार को बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार, राहुल अपने दौरे के पहले दिन आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे, जबकि 9 सितंबर को कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सांसद राहुल गांधी इस बार सीधे ग्रामीण इलाकों का रुख करेंगे और वह जलभराव से प्रभावित शिवगढ़ और महराजगंज क्षेत्रों में जाकर लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। कांग्रेस जिला संगठन राहुल गांधी के जनसंपर्क के लिए विशेष रूट प्लान तैयार कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक स्थानीय लोगों से उनका संवाद हो सके। सांसद के दो दिवसीय दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और सभी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। राहुल गांधी के दौरे व 'दिशा' की बैठक को देखते हुए जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा हुआ है। परियोजना निदेशक (पीडी) मुनीश चंद्र ने बताया कि नौ सितंबर की बैठक को लेकर सभी संबंधित विभागों से योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट और पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों की अनुपालन आख्या मांगी गई है।

संबंधित सामग्री

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

देश

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

हादसे में कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सैंटर रैफर किया गया है।

सांसद निधि खर्च न होने पर अधिकारियों पर बरसीं कंगना, 5.5 करोड़ में सिर्फ 50-60 लाख खर्च

हिमाचल

सांसद निधि खर्च न होने पर अधिकारियों पर बरसीं कंगना, 5.5 करोड़ में सिर्फ 50-60 लाख खर्च

उन्होंने कहा कि योजनाएं केवल कागजों में नहीं रहनी चाहिएं और पिछली बैठकों में लिए गए फैसलों पर समय पर काम होना चाहिए।

गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

देश

गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

योगी ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में कान्हा की विधि विधान से आराधना कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की।

जेपीएससी परीक्षा में धांधली पर भाजपा हमलावर, कहा- पेपर लीक नहीं लूट हुई है

दिल्ली

जेपीएससी परीक्षा में धांधली पर भाजपा हमलावर, कहा- पेपर लीक नहीं लूट हुई है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चार राज्यों में केवल तीन महिलाओं को मंत्री पद मिला है, जबकि केंद्रीय सरकार में महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व मिला है।

आधुनिक शिक्षा और नवाचार से नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे शिक्षक : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

देश

आधुनिक शिक्षा और नवाचार से नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे शिक्षक : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

काशी ने विश्व को ज्ञान का प्रकाश दिया, जबकि सारनाथ में भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश दिया था।