अनियंत्रित होकर स्कूटी के टकराई यात्री बस, 2 युवकों की मौत

ऋषिकेश के भद्रकाली के कपटियाल मोड़ के पास हादसा

अनियंत्रित होकर स्कूटी के टकराई यात्री बस, 2 युवकों की मौत

बताया जा रहा है कि अचानक ब्रेक फेल होने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया।

अनियंत्रित होकर स्कूटी के टकराई यात्री बस 2 युवकों की मौत

नई टिहरी, 29 अगस्त (हि.स.) : ऋषिकेश के पास भद्रकाली के कपटियाल मोड़ के पास एक यात्री बस बीती देर रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बस एक स्कूटी से टकरा गई। जिससे स्कूटी सवार 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि बस में सवार 5 यात्री भी गंभीर रूप घायल हो गए थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह भंडारी और एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल ने बताया कि भद्रकाली के पास शुक्रवार रात को बस अचानक अनियंत्रित हो कर सामने से आ रही स्कूटी से जा टकराई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। थाना मुनिकीरेती पुलिस और एसडीआरएफ ने तत्काल मौके पर पहुंचकर और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटना में घायल यात्रियों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों के माध्यम से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया कि दुर्घटना में स्कूटी सवार शुभम बिष्ट (24) पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट और ऋषभ बिष्ट (32) पुत्र विक्रम बिष्ट दोनों निवासी गंगानगर ऋषिकेश की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बस में सवार 5 लोग गंभीर घायल, 7 सामान्य घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भर्ती किया है। बस में कुल 55 यात्री सवाल थे। बस में सवार 5 गंभीर घायलों में शाकुन्तल देवी (60) पत्नी इंदु सिंह निवासी बाजीपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया श्रीरामपुर चौक नई दिल्ली, कविता देवी (45) पत्नी सेवानंद निवासी सीकर बिहार, लालूमंडल (49) पुत्र देवचंद निवासी सीवान बिहार, विजय (25) पुत्र चंद्रशेखर निवासी बाजीपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया श्रीरामपुर चौक नई दिल्ली, सुमन्ती (43) पत्नी विनोद निवासी नई दिल्ली शामिल है। पांचों का इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। सीओ भंडारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। चालक को हिरासत में लिया गया है। 43 यात्रियों को अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए भेजा गया है। मृतकों के शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी है।

संबंधित सामग्री

खेत से लौट रही महिला की वज्रपात से मौत

देश

खेत से लौट रही महिला की वज्रपात से मौत

महिला खेत में काम कर रही थी कि बारिश और आसमानी बिजली चमकने लगी, जिसने उसे चपेट में ले लिया।

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

देश

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

हादसे में कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सैंटर रैफर किया गया है।

महाराष्ट्र में जन्माष्टमी मनाते हुए 3 लोगों की मौत, 32 घायल

देश

महाराष्ट्र में जन्माष्टमी मनाते हुए 3 लोगों की मौत, 32 घायल

दही हांडी उत्सव मनाते हुए 32 गोविंदा घायल हुए हैं। इनमें से 28 लोगों का इलाज उपरांत वापस उनके घर भेज दिया गया है, जबकि 4 उपचाराधीन हैं।

सोनीपत में मजदूरों से भरी ईको ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 9 घायल

हरियाणा

सोनीपत में मजदूरों से भरी ईको ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 9 घायल

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गांव बड़ेपुरा के करीब 11 मजदूर और ईको चालक समेत 12 लोग झज्जर की ओर बाजरा काटने जा रहे थे।

सड़क हादसे में महिला की मौत, चार लोग घायल

हिमाचल

सड़क हादसे में महिला की मौत, चार लोग घायल

पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ मामले से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है