पति ने हैड कांस्टेबल पत्नी पर चाकू से किए कई वार, मौत

ड्यूटी से दोपहिया पर घर लौट रही थी

पति ने हैड कांस्टेबल पत्नी पर चाकू से किए कई वार, मौत

पत्नी को चाकू घाेंपने के बाद पति ने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पति ने हैड कांस्टेबल पत्नी पर चाकू से किए कई वार मौत

वेल्लोर (तमिलनाडु), 14 अगस्त (हि.स.) : जिला वेल्लोर के गुडियाथम तालुक थाने की एक महिला हैड कांस्टेबल की गुरुवार रात हत्या कर दी गई। महिला कांस्टेबल थामरैसेल्वी को गुडियाथम-पेरनामबुट सड़क पर नेल्लूरपेट झील के किनारे वाले रास्ते पर ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय कथित तौर पर उसके पति अरविंद ने चाकू मार दिया। वह दोपहिया वाहन पर थी। पुलिस के अनुसार इसके बाद अरविंद ने खुद को चाकू मार लिया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हैड कांस्टेबल एर्थांगल इलाके में रहती थी। बताया गया है कि अरविंद ने थामरैसेल्वी का अचानक रास्ता रोक लिया। बातचीत करने से पहले छुपा कर रखे चाकू को निकालकर थामरैसेल्वी पर कई वार कर दिए। थामरैसेल्वी खून से लथपथ होकर गिर गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत गुडियाथम के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने बताया कि थामरैसेल्वी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। अरविंद फिलहाल सरकारी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस जांच में जुटी है।
कैप्शन : मृतका महिला हैड कांस्टेबल की फाइल फोटो।

प्रमुख खबरें