छड़ लदे कंटेनर से बस की टक्कर, 5 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर

छड़ लदे कंटेनर से बस की टक्कर, 5 की मौत, 20 घायल

इस हादसे के कारण हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया

 छड़ लदे कंटेनर से बस की टक्कर 5 की मौत 20 घायल

हैदराबाद (तेलंगाना), 26 अगस्त (हि.स.) सूर्यपेट जिले में बुधवार तड़के लगभग 4ः30 बजे एक निजी बस के लोहे की छड़ों से लदे कंटेनर से टकरा जाने से हुए हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। 42 यात्रियों को लेकर निजी बस हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, बस आगे जा रहे कंटेनर के पिछले हिस्से से टकरा गई। कंटेनर में लोहे की छड़ लदी थीं। टक्कर के बाद बस के भीतर चीख-पुकार मच गई। पुलिस का कहना है कि बस से घायलों और फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकालने में एक घंटे से अधिक समय लगा। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। इस हादसे के कारण हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने मुख्य सचिव को घायलों के इलाज में कोताही न बरतने का आदेश दिया। 

संबंधित सामग्री

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

देश

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

हादसे में कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सैंटर रैफर किया गया है।

सोनीपत में मजदूरों से भरी ईको ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 9 घायल

हरियाणा

सोनीपत में मजदूरों से भरी ईको ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 9 घायल

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गांव बड़ेपुरा के करीब 11 मजदूर और ईको चालक समेत 12 लोग झज्जर की ओर बाजरा काटने जा रहे थे।

सड़क हादसे में महिला की मौत, चार लोग घायल

हिमाचल

सड़क हादसे में महिला की मौत, चार लोग घायल

पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ मामले से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग पर हाता-टाटा मार्ग जाम

देश

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग पर हाता-टाटा मार्ग जाम

युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने जहां ट्रक चालक को पकड़कर पीट डाला, वहीं मुख्य मार्ग पर आवागमन रोक दिया। इससे वाहन चालकों को भी काफी दिक्कत हुई।

अनियंत्रित होकर स्कूटी के टकराई यात्री बस, 2 युवकों की मौत

देश

अनियंत्रित होकर स्कूटी के टकराई यात्री बस, 2 युवकों की मौत

बताया जा रहा है कि अचानक ब्रेक फेल होने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया।